न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना : एम्स कर्मियों के हड़ताल से मरीजों की बढ़ी परेशानी ।तेजस्वी ने सरकार को घेरा

प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने फिर सरकार पर साधा निशाना

पटना/डेस्क

पटना एम्स के नर्सिंग स्टाफ ,कर्मचारी और सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गये हैं ।जानकारी के मुताबिक दो महीने से कर्मियों को सैलरी नहीं मिली है जिसके बाद सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं ।

हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि विषम परिस्थितियों में कोविड वार्ड में काम करना पड़ता है उसके बावजूद सैलरी नहीं मिली है ऐसे में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है ,साथ ही कहा कि इस दौरान कोविड 19 से प्रभावित होने पर कर्मचारी औऱ और परिवार के सदस्यों का एम्स इलाज नहीं करता है।

हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है ।मालूम हो कि अभी 2 दिन पहले ही पटना एम्स से वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जगह रहते हुए मरीज की भर्ती नहीं हो रही थी ऐसे में मरीजों का भगवान ही मालिक है क्योंकि जिस रफ्तार से बिहार में मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसके बाद यह स्थिति चिताजनक है ।

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार कोरोना का नेशनल कैपिटल बिहार होने वाला है और आने वाले दिन ग्लोबल कैपिटल बिहार होगा …..हॉटस्पॉट ग्लोबल कैपिटल ।

आकड़ो में सरकार हेर फेरी कर रही है,पुराने हेल्थ सचिव रोजाना सुबह शाम आंकड़ा जारी करते थे।नीतीश कुमार की विफलता के कारण केंद्रीय टीम बिहार आ रही है ।गौरतलब हो कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की 3 सदस्यों वाली टीम बिहार आएगी और बढ़ते मामलों के कारणों की जांच करेगी

Share this news

Leave a Comment