न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : सुहिया से पंखाबाड़ी जाने वाली सड़क में कलवर्ट का एप्रोच ध्वस्त

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ के चिल्हनियाँ पंचायत अंतर्गत सुहिया हाट से पंखाबाड़ी जाने वाली सड़क में बना कलवर्ट का एप्रोच विगत बाढ़ में ध्वस्त हो गया है।जिसके कारण इस होकर लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।गौरतलब है कि सुहिया से पंखाबाड़ी सड़क आधा दर्जन गाँव की की आबादी का मुख्य सड़क है। जो सुहिया हाट तक जाती है।

इस सड़क से सुहिया, बेतबड़ी,चैनपुर, कोठी टोला, देवरी,पंखाबाड़ी,धुमगड़, घनीफुलसरा आदि गाँव के लोगों का आवागमन होता है। इस सड़क में नवनिर्मित कलवर्ट के एप्रोच ध्वस्त होने से अवाम की परेशानी बढ़ गई है।इस होकर आवाजाही करने वालों को पैदल चलना भी आफत हो गई है।स्थानीय ग्रामीणों ने कलवर्ट का एप्रोच बनाने की मांग प्रशासन से की है।

Share this news

Leave a Comment