न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : जिला प्रशासन द्वारा 15 गश्ती दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई । आज दर्जनों लोगो से वसूला गया जुर्माना

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी कुमार आशीष ने भी शहर का भ्रमण कर लोगो को घरों में रहने की अपील की

किशनगंज/संवादाता

लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए किशनगंज जिला प्रशासन के द्वारा 15 गश्ती  दंडाधिकारियों  की प्रतिनियुक्ति  की गई है ।मालूम हो कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को दर्जनों लोगो का चालन काटा गया और जुर्माने की वसूली की गई ।

जानकारी के मुताबिक ठाकुरगंज प्रखण्ड में 17,दिघलबैंक टेढ़ागाछ में 26 लोगो को मास्क नहीं पहनने एवं बेवजह घूमने के कारण फाइन किया गया ।जबकि किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के खगड़ा एवं अन्य स्थानों पर भी अपर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 2 दर्जन से अधिक लोगों को जुर्माना लगाया गया ।

बता दे कि राज्य में आज से आगामी 31 जुलाई तक बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन लगाया गया है । जिसके बाद प्रशासन पूरी सख्ती बरत रही है । जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी कुमार आशीष ने भी स्वयं शहर के कई इलाकों का जायजा आज लिया और लोगो से मास्क पहनने एवं बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है ।

Share this news

Leave a Comment