न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फारबिसगंज :एसडीएम ने बथनाहा में अनाधिकृत रूप से खुले दुकानों को करवाया बंद

लॉकडाउन के पहले दिन एडिशनल एसडीएम ने बथनाहा पहुंचकर लिया जायजा।


नरपतगंज/बबलू सिंह

फारविसगंज के एडिशनल एसडी एम रंजीत कुमार आज रविवार को बथनाहा पहुँचकर लॉकडाउन- 4 का जायजा लिया।इस दौरान अनाधिकृत रूप से खुले चाय ,नाश्ता, पान की दुकान व अन्य दुकानों को जहां बंद कराया,तो वहीं बथनाहा बीरपुर चौक स्थित एक पान की दुकान में अनाधिकृत रूप से बिक्री कर रहे पान मसाला ,गुटखा इत्यादि को जब्त भी किया । अचानक जांच होने से बथनाहा क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।इसकी भनक लगते ही अनाधिकृत रूप से खुले सभी दुकानदारों ने स्वतः अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिराकर जहां-तहां छुप गए । जबकि एक पान दुकान के सामने जांच के दौरान ही एक ग्राहक ने दुकानदार से पान मसाला मांगते सुना तो एडिशनल एसडीएम भोचक्के रह गए।


एडिशनल एसडीएम के छापेमारी के दौरान बथनाहा-बीरपुर चौक पर देखने वाले लोगों की  भीड़ लग गई ।लोगों में उस समय भी कोरोना  जैसी महामारी का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा था। अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था तो वहीं लोग लॉकडॉन 04 को लेकर अनभिज्ञ दिखे।मालूम हो कि पूरे अररिया जिले में आज दिनांक 12 जुलाई 2020 से 19 जुलाई 2020 तक जिला पदाधिकारी,अररिया के आदेशानुसार कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान आवश्यक सेवा की दुकानों को शर्तों के साथ खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this news

Leave a Comment