न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नदियों के जलस्तर पर रखी जा रही है निगरानी

किशनगंज /अनिर्बान

जिला पदाधिकारी किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में किशनगंज जिला अंतर्गत सातों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सातों अंचल अधिकारियों के द्वारा उनके अंचल में बहने वाली नदियों के जल स्तर पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज पूर्वाहन 7:00 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार महानंदा बैराज से 693. 76 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज किया गया है साथ ही डोंक बैराज से 100.36 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज करने तथा पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महानंदा, डोंक एवं कनकई, रतुआ नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।

नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण स्थानीय प्रशासन की मदद से किशनगंज जिले के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट करने के साथ जिला प्रशासन की पूरी टीम अलर्ट मोड में है।महानंदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण किशनगंज प्रखंड के दौला पंचायत के मंझोक बलिया डांगी का वार्ड नंबर 14 पानी से घिर गया है।

बलिया डांगी मंझोक ग्राम के वार्ड नंबर 14 में रहने वाले परिवारों को चिन्हित शरण स्थल मध्य विद्यालय मंझोक में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। वही टेढ़ागाछ अंचल में बहने वाली रतुआ नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण टेढ़ागाछ प्रखंड के धवैली पंचायत का पोखरिया गांव मे रह रहे लोगों को स्थानीय मध्य विद्यालय पोखरिया में शिफ्ट किया गया है।


जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में संबंधित प्रखंडो एवं अंचलो के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा लगातार नदियों के जलस्तर का निरीक्षण किया जा रहा है। kishanganj के सभी निचले इलाकों में बहने वाली नदियों में सरकारी नाव उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर उसका परिचालन मुफ्त रूप से करने के लिए जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देश निर्गत किए जा चुके हैं। जिले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह से तैयार है। आम जनों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें, जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहें तथा सजग एवं सतर्क रहें।

Share this news

Leave a Comment