न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार: कोरोना ने मचाया कोहराम एक साथ मिले 1266 पॉजिटिव मचा हड़कंप

विजय कुमार साहा

महा-विस्फोट, एक साथ मिले 1266 पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बिहार में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है. बेकाबू होते रफ्तार के साथ है राज्य में एक साथ 1266 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसके साथ आंकड़ा 16000 के पार चला गया है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 12 जुलाई के अनुसार राज्य में कुल संख्या बढ़कर 16305 और हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. राजधानी पटना की बात करें तो एक साथ 177 नए मामलों की पुष्टि हुई है. जबकि बेगूसराय में 76, भागलपुर में 81, भोजपुर में 40 मामले सामने आ चुके है.

राज्‍य में संक्रमितों की कुल संख्या 16305 है, जिनमें 10991 ने बीमारी को मात दी है. जहां तक मात की बात है, कल से कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है।. इसके साथ मृतकों की संख्या 146 तक पहुंच गई है. इस बीच पटना हाईकोर्ट की ड्यूटी में लगे 18 सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

Share this news

Leave a Comment