न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फारबिसगंज : सोशल मीडिया की मुहिम का असर शुरू होगा सफाई कार्य

अररिया /संवादाता

आज से शुरू होगा फारबिसगंज शहर में साफ सफाई का कार्य


फारबिसगंज शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर बीते 10 दिनों से लगातार अधिकारियों के ट्वीट के माध्यम से एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को मेल के माध्यम से फारबिसगंज शहर की मूलभूत समस्या जैसे कि शहर में साफ-सफाई ना होना नालियों का सफा,ना होना,न्यू रेलवे गेट रोड पर बने बड़े से गड्ढे जैसी कई समस्याओं से अवगत कराया था।

फारबिसगंज के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री जयराम प्रसाद से मिलकर शहर की समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी दिया। प्रमोद ने बताया कि उसका परिणाम यह हुआ कि कल शाम 6:00 बजे कार्यपालक पदाधिकारी से फोन पर बात हुई उन्होंने यह जानकारी दी कि सफाई कर्मियों की हड़ताल जो की पिछले कई दिनों से चल रही थी उस पर बात बनी है और कल से शहर में साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा साथ ये भी कहाँ की सोसल मीडिया पर फारबिसगंज बचाओ सत्यग्रह आंदोलन जो मुहिम चल रही थी उसका व्यापक असर देखने को मिला है

इस आंदोलन से शहर के गणमान्य एवं आम जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नरेंद्र शर्मा,आशीष खेमानी,कुकी झाबक,मोनू रजक,मयुक प्रभात,अर्णव पूर्वे,अभिषेक खेमानी,सोनू भगत और सैकड़ों लोगों ने समर्थन दिया।

Share this news

Leave a Comment