न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :किशनगंज जिले के 5 प्रखंडों के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी ग्रामीण परेशान ।

राजेश दुबे

किशनगंज में लगातार बारिश के बाद जिले के 5 प्रखंड की लगभग 30 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है । 3 दिनों से लगातर हो रही बारिश और नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने  से जिले में  बाढ़ ने दस्तक दे दी है ।जिले के दिघलबैंक प्रखंड के कई पंचायतों के साथ साथ बहादुरगंज ,कोचाधामन ,टेढ़ागाछ ,ठाकुरगंज के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस चुका है ।

जिसके बाद लोग घर छोड़ने को मजबुर है ।रुक रुक कर हो रही बारिश ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया है । कनकई,महानंदा , मेंची नदियों ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है ।बहादुरगंज के महेश बथना ,खाड़ी टोला में कनकई नदी का पानी बढ़ने से लोग  मुश्किलों का सामना कर रहे हैं ।

वहीं दिघलबैंक के धनगड़ा , गोरूमारा,सिंघिमारी सहित अन्य पंचायतों में पानी घुसने से लोग हलकान है ।टेढ़ागाछ प्रखण्ड के मटियारी , बाभनटोली और मालीटोला जाने का रास्ता जलमग्न हो गया हुआ।

जिले के तैयबपुर में भी निचले इलाके में पानी भर गया है और लोग ऊंचे स्थान पर शरण लेने को मजबुर है ।कोचाधामन प्रखंड के चैन पुर , घूरना,चकचकी , धीम टोला में नदी उफान पर है और बड़े पैमाने पर कटाव हो रहा है ।

मालूम हो कि शनिवार सुबह से हो रही बारिश ने दोपहर में कुछ राहत दी है लेकिन अगर और बारिश होती है तो हालात बिगड़ सकते है इसलिए सावधान रहने की जरूरत है ।जिला प्रशासन के द्वारा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है और बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है  

Share this news

Leave a Comment