न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : कोरोना से मची हाहाकार । तेजस्वी ने सरकार को घेरा

आज मिले 704 नए मरीज संख्या पहुंची 13978

पटना/डेस्क

बिहार में गुरुवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 704 नए मरीज मिले है जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 13978 पहुंच गई है ।मालूम हो कि पटना में सर्वाधिक 132 नए मरीज मिले है वहीं भागलपुर , बांका ,बेगूसराय ,खगड़िया में भी बड़ी सांख्य में मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है ।

सीमावर्ती किशनगंज जिले में 8 नए मरीज मिले है जबकि पूर्णिया कटिहार में 4-4 मरीज मिले है ।पिछले दो दिनों में बिहार में मरीजों कि संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और लोजपा सांसद सहित कई अधिकारी और चिकित्सक भी बीमारी की चपेट में आए है ।

जिसके बाद पुनः लॉक डाउन लगाने की कवायद शुरू हो चुकी है ।पटना ,पूर्णिया ,किशनगंज सहित अन्य जिलों में मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद लॉक डाउन की घोषणा की जा चुकी है ।बिहार में मरीजों की संख्या में वृद्धि के बाद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है और कहा कि

कोरोना वार्ड में 2 दिन से मृत मरीज़ों के शव रखे है। स्वस्थ मरीज़ बगल वाले बेड पर लेटे है। कोई डॉक्टर, नर्स और कर्मी नहीं है। परिजन देखभाल कर रहे है। डॉक्टर, नर्स और वेंटिलेटर मुख्यमंत्री आवास भेज दिए गए है चूँकि वहाँ भी 60 कोरोना पॉज़िटिव केस है।

Share this news

Leave a Comment