न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : 17 सूत्री मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने दिया धरना

किशनगंज/विजय कुमार साहा

आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने किया एक दिवसीय धरना ।बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने 17 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया।धरना का आयोजन बिहार राज्य संघर्ष समिति आंगनबाड़ी संघ के तत्वावधान में बेनर तले किया गया। इस धरना में शामिल आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिन का हड़ताल भी रखा।

इस क्रम वे सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर आंदोलन करने की बात कही।उन्होंने समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग की है।

जबतक उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलती जा तबतक सेविका को 21 हजार और सहायिकाओं को 15 हजार मानदेय देने की मांग की है।17 सूत्री मांगों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं का बकाया मानदेय देने एवं डीबीटी के माध्यम से लाभुकों को दी जारही प्रोत्साहन में व्याप्त विवाद को समाप्त करने की मांग रखी गई है।

धरना समापन के बाद 17 सूत्री मांगों को सरकार तक पहुँचाने के लिए आंगनबाड़ी संघ टेढ़ागाछ द्वारा स्मार पत्र सीडीपीओ सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित को सौपा है।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फरजाना कौसर,माह सचिव जीतन प्रवीण,गुंजा बेगम,अलीम खातून,सहनाई प्रवीण,रेशमी आरा,नुरदान बेगम,जासो देवी,पूनम देवी,अनिता देवी,ललित देवी,रीता देवी,फरहाना बेगम व अन्य मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment