न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : शहरी फुटकर दुकानदारों की समिति का किया गया गठन । अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ गठन

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


गुरुवार के दिन बहादुरगंज नगर पंचायत सभागार भवन में कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में नगर क्षेत्र अंतर्गत फुटकर दुकानदारों की एक बैठक आहूत की गई।बैठक के दौरान शहरी फुटपात समिति का गठन सम्बंधित विस्तार से चर्चा की गई।जिसमें की मुख्य रूप से बाजार समिति के पांच पद अध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एव उपसचिव पद हेतु कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास की मौजूदगी में चयन किया गया।


वहीं जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास ने बताया कि इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य शहरी फुटपात विक्रेताओं की समिति का गठन करना हैं एवम सभी फुटपात विक्रेताओं को सरकारी नियमानुसार लाइसेंस एवम आइडेंटिटी कार्ड दिलवाना है ताकि फुटपात विक्रेताओं की पहचान हो सके एवम उन्हें होने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सके।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु मेहदी हसन का चयन किया गया, उपाध्यक्ष पद हेतु वर्षा देवी,सचिव पद पर नदीमुल हुदा, उपसचिव हेतु सर्वसम्मति से निर्विरोध पूर्णिमा देवी,कोषाध्यक्ष पद हेतु नॉलिश खातून का चयन किया गया एव 18सदस्यों की कमिटी तैयार की गई।
बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास,सामुदायिक संगठक इकलाख अहमद,सीआरपी पूजा देवी,नरगिस बेगम,स्वीटी बेगम,फुटपात समिति के चुने गए 18सदस्य एव स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment