न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : जीविका कार्यकर्ताओ की हुई बैठक । वृक्षारोपण कार्यक्रम में तेजी लाने पर दिया गया बल

किशनगंज/विजय कुमार साहा


गुरुवार को जीविका और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में टेढ़ागाछ प्रखंड सभागार में जीविका से जुड़े कार्यकर्ताओं का जल जीवन और हरियाली अभियान के तहत वृक्षारोपण को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अखिलेश कुमार के द्वारा किया गया ।

उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वन है तभी जीवन है । वन यानि वृक्ष है तभी पर्यवारण है। पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए आज आवश्यकता है कि हर नागरिक कम से एक पौधा हर साल लगाये। इससे हमारे आसपास हरित ज़ोन बढ़ेगा । इससे जल जमींन और जीवन के बीच संतुलन बढ़ेगा ।

उन्होंने कहा बिहार सरकार के जल जीवन और हरियाली अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी 12 पंचायतों में आप जैसे जीविका के कार्यकर्ताओं को नोडल पर्सन बनाया गया है। नोडल पर्सन के रूप में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जुलाई से अगस्त 2020 के दौरान जीविका दिदियों को 13478 पौधे वितरित करेंगे और वृक्षारोपण सुनिश्चित करवाएंगे। वनविभाग द्वारा हरेक पंचायत के दो या तीन चिह्नित स्थलों तक निशुल्क पौधे पहुंचाया जायेगा। तदुपरान्त पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण और उसके रिकार्ड संधारण का कार्य पंचायत नोडल पर्सन द्वारा किया जायेगा।


जीविका के सामजिक विकास प्रबंधक कैलाश कुमार ने सभी नोडल पर्सन को पौधा वितरण की प्लानिग और वृक्षारोपण के रिकार्ड संधारण की रणनीति के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर वनविभाग के पदाधिकारी शैलेश सिंह के अलावे जीविका के सामुदायिक समन्वयक लक्ष्मण कुमार, अमरेश कुमार, पूनम कुमार, विजय कुमार पासवान के साथ साथ बूककीपर नीरज ठाकुर , अनिल कुमार सिंह, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment