भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ अष्ट प्रहर हरिनाम संकीर्तन, भक्तों में उत्साह

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज / सागर चंद्रा

शहर के मिलनपल्ली में मिलनपल्ली हरिनाम संकीर्तन संघ के द्वारा आयोजित किये जाने वाले अष्टप्रहर हरिनाम संकीर्तन के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। मिलनपल्ली स्थित आयोजन स्थल श्रीराधा कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा में शामिल महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर शहर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया और जल भरकर वापस आयोजन स्थल पहुंची। आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना भी की गयी।






बताते चलें कि मंगलवार से हरीनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के साथ साथ दूरदराज के इलाके के कीर्तन मंडली शामिल होंगे। जिसे लेकर अभी से ही पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय बन गया है। कलश यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष और स्थानीय वार्ड पार्षद हीरा पासवान, आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित कुमार दास, सचिव विष्णु कर्मकार, कोषाध्यक्ष जयदेव दास, प्रणव सिन्हा, साधन दास, रतन साहा, पासवान, संजय पासवान, मनोज दास सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।






भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ अष्ट प्रहर हरिनाम संकीर्तन, भक्तों में उत्साह