न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : बाजारों में पसरा सन्नाटा । चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात

किशनगंज /संवादाता

सीमावर्ती किशनगंज जिले में चाइनीज वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 231 पहुंच गई है ।मालूम हो कि मंगलवार को भी जिले में 9 मरीज मिले है जिसके बाद सक्रिय मामलो की संख्या बढ़ कर 49 हो चुकी है वहीं बीमारी से अभी तक 2 लोगो की मौत हुई है ।सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि आज 10 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दी जा रही है।मालूम हो कि जिला प्रशासन के द्वारा शहर के कई मुहल्ले और मुख्य बाजार में शुक्रवार तक के लिए दुकानों को बंद करवाया गया है ।

जिसके बाद शहर के चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर सख्त निगरानी रखी जा रही है और मास्क ना पहनने वालों पर सख्ती बरती जा रही है ।जिला प्रशासन के द्वारा सौदागर पट्टी , पश्चिम पल्ली ,रूईधासा , धरम गंज सहित अन्य स्थानों को सील कर दिया गया है और क्षेत्रो में सिर्फ जरूरी समानो के दुकान ही खुली देखी गई है ।मार्केट में पूरी तरह सन्नाटा पसरा देखा गया बस इक्का दुक्का लोग ही जरूरी सामान खरीदते देखे गए ।

Share this news

Leave a Comment