न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना :होटल में लगी आग ।छत से कूद कर युवकों ने बचाई जान

पटना /डेस्क 


 पटना के जमाल रोड स्थित होटल बौब्स में मंगलवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गयी। होटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग पलक झपकते ही चौथे तल्ले तक पहुंच गयी।जानकारी के मुताबिक आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने  फायरब्रिगेड को अगलगी की खबर दी। मालूम हो कि आग से निकल रहे धुएं को देखकर पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। 


कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो होटल के दूसरे और चौथे तल्ले पर फंसे दो युवकों ने ऊपर से ही छलांग लगा दी। चौथे तल्ले से कूदा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि होटल प्रबंधन इस बात से इंकार कर रहा है। घायलों का पता पुलिस को भी नहीं चल सका। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं आग कैसे लगी इसके वजहों की जांच की जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment