न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शिवहर :नियमित करने को लेकर एएनएम ने सिविल सर्जन कार्यालय पर दिया धरना

विजय कुमार साहा

संविदा पर बहाल एएनएम आर के सदस्यों के द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय शिवहर में धरना प्रदर्शन करते हुए बताया है कि तकरीबन 8-10 सालों से नियमित नहीं किया गया है जबकि हम लोग संविदा पर बहाल है।

पूनम कुमारी ,बबीता कुमारी ,बेबी कुमारी ,सुधा कुमारी ,सविता श्रीवास्तव, विमला कुमारी ,मांडवी कुमारी, रजनी कुमारी सहित एएनएम ने बताया है कि हम लोग विगत 10 सालों से सेवा दे रहे हैं लेकिन हम लोगों को नियमित नहीं किया गया है जिससे नियमित करने की मांग की गई है।

प्रदर्शन कर रहे एएनएम ने बताया है कि हमारे बाद वाले लोगों को नियमित कर दिया गया है पर हम लोगों को नियमित नहीं किया जा रहा है परंतु सरकार द्वारा घोषित एक माह का प्रोत्साहन राशि एवं छुट्टी के दिनों में किया गया कार्य भोजन का अल्पाहार का भी राशि नहीं मिला है इसलिए मजबूर होकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं

सिविल सर्जन से मांग किया है कि हम लोगों की दयनीय स्थिति पर विचार करते हुए नियमित करें, एएनएम ने अनुरोध किया है कि यथाशीघ्र हमें नियमित नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलित करेंगे।

Share this news

Leave a Comment