न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : जिले में आज मिले 10 कोरोना के मरीज ।मचा हड़कंप

किशनगंज /संवादाता

सीमावर्ती किशनगंज जिले में गुरुवार को 10 नए covid 19 के मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है ।मालूम हो कि शहर के पश्चिमपाल्ली में एक मरीज मिला है वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 3 एवं खगड़ा, महिनगांव क्षेत्र से देर शाम 3 मरीजों की पुष्टि हुई है साथ ही बहादुरगंज से भी 1 संक्रमित मरीज मिला है ।सूत्रों के मुताबिक 3 मरीजों की स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें भागलपुर रेफर किया जा रहा है ।मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है और जगह जगह मास्क पहनने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग जागरूक हो ।जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने सावन महीने में लगने वाले मेले पर रोक लगाने का निर्देश दिया है ।

Share this news

Leave a Comment