न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लगातार बारिश से पुल डूबा ।आवागमन में बढ़ी परेशानी

किशनगंज /विजय कुमार साहा

झुनकी पुल पर बाढ़ का पानी डूबा पुल पार करते लोग,खतरा

टेढ़ागाछ से मटियारी जाने वाली सड़क के बीच झुनकी पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ने से आवाजाही कर रहे लोगों के लिए खतरा बन गई है।यहां चार पहिया,दो पहिया वाहनों को लेकर लोग पुल पर बह रहे पानी को पार कर रहें हैं जो किसी भी तरह से खतरे से कम नहीं है।यह पुल गोड़िया धार एवं कोल नदी पर है।

स्थानीय लोगों ने बताया हर वर्ष बरसात के दिनों में जब रेतुआ, कनकई,कोल एवं गोड़िया नदी में बाढ़ का पानी उफान पर रहती है उस समय झुनकी पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ जाता है और लोग इसी तरह अपनी जान जोखिम में डाल कर पुल पार कर प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय जाने के लिए आवागमन करते हैं।

यहाँ पुल पर बढ़ रहे पानी व खतरा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तैनाती जरूरी है फिर भी स्थानीय प्रशासन यहां नजर नहीं आ रही है। झुनकी पुल पर बढ़ते पानी के दबाब को देखकर स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है।

Share this news

Leave a Comment