न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कंप्यूटर दुकान में चोरो ने की चोरी

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजिस्ट्री ऑफिस चौक पर सैफ कंप्यूटर दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने सैफ कंप्यूटर के दुकान के पीछे की टाटी काटकर दुकान के अंदर रखे कंप्यूटर की सेट,इन्वर्टर एवं बैट्री की चोरी कर भाग निकले।वहीं रविवार की सुबह जब दुकान मालिक मुंतसिर आलम पिता स्व हफ़िजूर रहमान अपने दुकान पर पहुंचे एवम दुकान के पीछे की टाटी को कटा पाया तो तुरन्त घटना की जानकारी बहादुरगंज थाना को दी।

सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी से अवगत हुए एवम पीड़ित दुकानदार के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कार्यवाही करने की बात भी कही।
वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि विगत कुछ दिनों से प्रखंड क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं घटीत हो रही है बावजूद इसके भी पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल हो रही है जिससे कि चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है एवम आमजन चोरों के आतंक से भय के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment