बैठक में बाढ़,उर्वरक,शिक्षा,मनरेगा , अल्पसंख्यक कल्याण,स्वच्छता,पथ निर्माण,कृषि, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं की हुई समीक्षा
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज सांसद डॉ मो जावेद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवम् अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय योजनाओं,केंद्र की सहायता से संचालित राजकीय योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण),लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा की गई तथा पिछले बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन पर गहन चर्चा हुई।
वहीं बाढ़ नियंत्रण एवम् जल निस्सरण,शिक्षा,अल्पसंख्यक कल्याण,ग्रामीण कार्य,पथ निर्माण,कृषि,आपूर्ति,नगर परिषद,विद्युत,स्वास्थ्य,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,परिवहन,खनन, आईसीडीएस,जिला योजना ,बीएसएनएल से संबंधित पूर्व बैठक में निर्गत निर्देश व वर्तमान कार्यों व आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष -सह- सांसद ने बैठक में सुझाव दिया कि सदस्य सचिव -सह- जिलाधिकारी जन प्रतिनिधियों से प्राप्त परामर्श व आवेदनों पर संज्ञान लेकर उस पर अवश्य कार्रवाई करें क्योंकि आम जनता की समस्याओं को ही प्राय: लाया जाता है।वहीं पंचायत आम निर्वाचन 2021 के कारण दिशा की बैठक में विलम्ब की सूचना दी गई।
बैठक में सदस्यों द्वारा किशनगंज के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ निस्तारण के संबंध में तटबंधों की मरम्मती,भू अर्जन,कटाव निरोधक कार्य ,वर्षा जल निकासी ,ड्रेनेज का मामला लाया गया।माननीय सदस्यो ने बाढ़ की विभीषिका से बचाव हेतु समाधान, कटाव निरोधक कार्य और बाढ़ के समय प्रभावित लोगो को राहत अनुदान,आवश्यक सामग्री उपलब्धता सुनिश्चित कराने का सुझाव दिया ।

कतिपय स्थानों पर त्वरित कार्य करवाने हेतु सूची बैठक में रखी गई।ठाकुरगंज विस सदस्य ने अठगछिया पंचायत के गोरुमारा नदी कटाव से पीड़ित लोगो को लंबित राहत राशि का मुद्दा,महानंदा बेसिन आदि पर सदन को अवगत कराया।इस संबंध में डीएम सह सदस्य सचिव ने संबधित पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया।इसी क्रम में पुल निर्माण,सड़क मरम्मत आदि की जानकारी मिलने पर पुल निर्माण निगम और पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को सदस्य सचिव के द्वारा निर्देशित किया गया।
बैठक में डीडीसी मनन राम ने ग्रामीण विकास पर जानकारी देते हुए बताया कि लगभग सभी स्कीम में किशनगंज जिला उच्च रैंकिंग में है।मनरेगा में 2021-22 में निर्धारित 4469220 मानव सृजन के लक्ष्य के विरुद्ध 2828527 मानव दिवस का सृजन किया गया है अर्थात 63 प्रतिशत उपलब्धि है। एलएसबीए अन्तर्गत सभी पंचायत में दो दो सामुदायिक स्वच्छता परिसर अर्थात् 252 का निर्माण पूर्ण होने के उपरांत समुदाय को हस्तांतरित कर दिया गया है।
जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत सोखता निर्माण(1271पूर्ण),सार्वजनिक तालाब,पौधारोपण(लक्ष्य 302400 के विरुद्ध पूर्ण) और नव निर्मित जल संचयन को स्थानीय लोगो के जीविकोपार्जन से जोड़ने हेतु जीविका को हस्तांतरित करने, आवास योजना पर विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में चर्चा परिचर्चा के दौरान शिक्षा विभाग के कार्यों की जानकारी व पिछले बैठक का अनुपालन पर प्रस्तुति जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी। उनके द्वारा बताया गया कि प्रायः सभी विद्यालय कोविड काल के बाद प्रारंभ हो चुके है। सभी पंचायतों में हाई स्कूल की व्यवस्था कर दिए जाने,डीएम के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में कुल 38 आदर्श स्कूल प्रारम्भ करने,उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत स्मार्ट कक्षा जिला के 142 विद्यालयों में सुचारू रूप से बड़े एलइडी स्क्रीन पर चलाने,100 विद्यालयों में बाला कक्षा संचालन की व्यवस्था की जानकारी दी गई।

19 भूमिहीन विद्यालय के लिए भू अर्जन,छात्रवृति वितरण,एमडीएम योजना और कोविड वैक्सीनेशन में शिक्षा विभाग के सहयोग कार्य पर सभी सदस्यों को विस्तार से बताया गया। सांसद डॉ जावेद ने उर्दू शिक्षक और शिक्षा की गुणवत्ता पर परामर्श दिया।डीएम ने सांसद से प्राप्त सुझाव को पूर्ण करवाने का निर्देश डीईओ को दिया गया।
साथ ही बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित एमएसडीपी सम्प्रति पीएम जनविकास कार्यक्रम योजना,मुख्यमंत्री स्व रोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री मुस्लिम महिला परित्यकता योजना,मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई।
सहायक निदेशक ,अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना में प्राप्त आवेदन,जिसकी स्क्रुटनी,सत्यापन,स्वीकृति उपरांत लाभुक को एग्रीमेंट बुक हस्तांतरित किया गया है। परित्यकता महिलाओं को ₹25000/ का लाभ दिलाने हेतु कार्य पर जानकारी दी। किशनगंज एमएसडीपी से आच्छादित है,ज्यादा से ज्यादा लाभ योग्य व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
कृषि विभाग से संबंधित उर्वरक कालाबाजारी पर जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इस पर छापामारी सम्बद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी विक्रेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करने एवम् जांच सतत रूप से की जा रही है । किसानों को विभिन्न योजना व कृषि जानकारी हेतु कृषक चौपाल,किसान सलाहकार द्वारा जानकारी देना,बीज व खाद ससमय वितरण का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है।
बैठक में अध्यक्ष और सदस्य ने उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने ,ससमय कृषि बीज वितरण और कृषकों की समस्यो पर त्वरित कार्रवाई का सुझाव दिया।डीएम सह सदस्य सचिव ने संबध पदाधिकारी को अविलंब मामले पर कार्रवाई का निर्देश दिया। आपूर्ति संबंधित मामले में जन वितरण प्रणाली के दुकान के अनुज्ञप्ति निर्गत किए जाने पर लंबित मामलो की समीक्षा हुई,जिसे सदस्य सचिव सह डीएम ने त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।
नगर परिषद से संबंधित मामलो पर किशनगंज में अतिक्रमण मुक्त अभियान,पार्किंग, आवारा पशु की समस्या पर कृत कार्रवाई नगर परिषद किशनगंज के उपस्थित पदाधिकारी ने विस्तार से बताया। जिलाधिकारी ने नगर निकाय टास्क फोर्स के गठन व इसकी बैठक में निराकरण पर हुए निर्णय से सदन को अवगत कराया। इसी प्रकार बहादुरगंज व ठाकुरगंज नगर पंचायत की समस्याओं पर किए जा रहे समाधान और समाधान पर चर्चा हुई। विद्युत विभाग से संबंधित बिजली उपलब्धता पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र का मामला लाया गया,जिस पर नियमानुसार अधियाचना व जांच का निर्देश प्राप्त हुआ। डीएम सह सदस्य सचिव ने बताया हाल ही में सदर अस्पताल किशनगंज में सीटी स्कैन की व्यवस्था, सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर अस्पताल,किशनगंज में ट्रामा सेन्टर की स्थापना ,डिजिटल एक्स रे,डायलिसिस की व्यवस्था ,ब्लड बैंक, लेबर रूम की व्यवस्था कर दी गई है तथा कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियो पर विस्तृत जानकारी सदस्य सचिव सह डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने दी।
कोविड वैक्सिनेसन और कोविड जांच पर विस्तृत जानकारी सिविल सर्जन के द्वारा दी गई। टेस्टिंग,ट्रेकिंग ट्रीटमेंट और वैक्सिनेशन की रणनीति पर विस्तार से अवगत करवाया गया। टीका के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान,अपील,बैनर पोस्टर, कोविड टास्क फोर्स,जिला कम्युनिकेशन टास्क फोर्स का गठन आदि पर सदस्यो को अवगत कराया गया। सभी सदस्य ने लोगो से बढ़ चढ़ कर कोविड टीकाकरण करवाने की अपील की।बैठक में संभावित तीसरी कोरोना की लहर के आलोक में की जा रही तैयारियो,ऑक्सीजन प्लांट अधिष्ठापन से भी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने अवगत करवाया।खराब एंबुलेंस के संबंध में मरम्मती तथा कर्मियो की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।
एनएचएआई के प्रतिनिधि को संबंधित सड़क निर्माण में विलम्ब पर खेद प्रकट करते हुए शीघ्र पूर्ण करने, फरिंगोला व रामपुर चेक पोस्ट पर लग रहे जाम पर समाधान हेतु प्रतिवेदन के लिए निर्देश दिया गया। आईसीडीएस ,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,योजना विभाग की कार्यों पर चर्चा हुए ।उक्त बैठक में अध्यक्ष -सह- सांसद डॉ जावेद के अतिरिक्त बहादुरगंज,कोचाधामन और ठाकुरगंज एमएलए,वीसी के माध्यम से सभी प्रखण्ड प्रमुख ,डीएम -सह- सदस्य सचिव, डॉ आदित्य प्रकाश,अपर समाहर्त्ता,डीडीसी,जिला स्तरीय पदाधिकारी, वीसी के माध्यम से सभी बीडीओ उपस्थित हुए।उक्त जानकारी जिला एवं सूचना जनसंपर्क अधिकारी रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ रही … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और उसके … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के ठौआपाड़ा … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम विशाल … Read more
- वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालपोठिया (किशनगंज)इरफान पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में दिलाई गई शपथटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर थाना अध्यक्ष … Read more
- टेढ़ागाछ में छह घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी एवं निजी कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली नहीं … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे बाल … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया … Read more
- कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षणगुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। परंतु … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव निर्वाचित … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक बीस सूत्री के … Read more
- फलका में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपीलफलका/कटिहार – मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथकटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम … Read more
- भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाने के निर्देश, निवेश व औद्योगिक विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षापटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के … Read more


























