किशनगंज :टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय मे नये राजस्व अधिकारी के रुप मे नजमुल हसन ने संभाला पदभार

SHARE:

किशनगंज /टेढ़ागाछ /प्रतिनिधि


मंगलवार को टेढागाछ प्रखंड मुख्यालय मे राजस्व अधिकारी के रुप मे नजमुल हसन ने योगदान दिया। पदभार ग्रहण करते हुए उन्होने बताया कि सभी लंबित कार्यो को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास किया जाएगा। प्रखंड क्षेत्र के लोगो को भी अब बार बार अंचल का चक्कर काटने की जरुरत नही पड़ेगी ।

वहीं उन्होंने कहा पहले जाति,आय,आवास प्रमाण पत्र आदि सारे काम केवल अंचलाधिकारी के जिम्मे था। जिसके कारण काम का बोझ बढ़ जाता था और लोगो को सही समय पर सारे कार्य नही हो पाते थे ।लेकिन अब राजस्व आधिकारी के आने से काम का निपटारा समय पर होगा। इस दौरान अंचलाधिकारी अजय चौधरी भी मौजूद रहे।











सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!