किशनगंज /अब्दुल करीम
गुरु नानक देव जी की 552वी जयंती प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर किशनगंज शहर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आज शहर में भव्य शोभा यात्रा शबद कीर्तन के साथ निकाला गया। आगे पंच प्यारे उनके पीछे सिख समुदाय की महिलाएं व पुरुष ढ़ोल-मजीरे के साथ शबद कीर्तन करते चल रही थीं ।

गुरुद्वारा से निकली शोभा यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। इसमें ढोल-मजीरे व गाजे-बाजे के साथ ‘जो बोले सो निहाल, सतश्रीकाल बोलते हुए युवा, महिला, पुरुष तथा बच्चे बड़ी तन्मयता से करते चले जा रहे थे।

शोभा यात्रा में सैकड़ों पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुई ।वहीं इस शोभा यात्रा में पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे । पंच प्यारे के आगे आगे सड़क की सफाई करते हुए कुछ युवा चल रहे थे जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग जुटे।

बता दे कि शुक्रवार को श्री नानक देव जी की 552 वी जयंती मनाई जाएगी जिसे लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । वहीं शुक्रवार को लंगर एवं कीर्तन का आयोजन किया जाएगा ।वहीं शोभा यात्रा में सरदार अजीत सिंह, उपा, सचिव सूरज सिंह, चरणजीत सिंह, गगनदीप सिंह,सुरेन्द्र सिंह,जशपाल सिंह, गुरदीप सिंह, मंदीप सिंह, गुरमित सिंह विक्की, परमजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, अनमोल सिंह, मनप्रीत सिंह, सानू सिंह,हरजीत कौर नीतू , शानिया आज़मानी , कोमल कौर , नवनीत कौर सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारतीय जूडो खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलता पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाईपटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय जूडो खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास … Read more
- हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर मजबूर न किया जाए: डॉ सुरेन्द्र जैननई दिल्ली:विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने आज संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए भोंडे प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त … Read more
- धनपुरा संकुल में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित, 41 प्रधानाध्यापकों को बेसलाइन टेस्ट की दी गई जानकारीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका शमीमा प्रवीन ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट … Read more
- जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षणसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य की नियमित … Read more
- सुनसरी हिंसा के विरोध में विराटनगर उबला: हिन्दू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसांसद पुरुषोत्तम यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात रिपोर्ट:अरुण कुमार नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में शुक्रवार को कोशी प्रदेश … Read more



























