देश /एजेंसी
हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई के हज हाउस में इसकी घोषणा की। मंत्री ने कहा कि हज 2022 का आयोजन महत्वपूर्ण सुधारों और बेहतर सुविधाओं के साथ किया जा रहा है।
हज यात्रा की घोषणा करते हुए, मंत्री श्री नकवी ने कहा, “पूरी हज प्रक्रिया शत-प्रतिशत ऑनलाइन होगी। लोग ऑनलाइन और आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘हज मोबाइल ऐप’ के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। हज 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 है। ऐप को ‘हज ऐप इन योर हैंड’ टैगलाइन के साथ अपग्रेड किया गया है, इसमें कई नई विशेषताएं शामिल हैं जिनमें अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, आवेदन पत्र भरने की जानकारी और आवेदकों को बहुत ही सरल तरीके से फॉर्म भरने की जानकारी देने वाले वीडियो शामिल हैं।
मंत्री महोदय ने कहा कि इस बार भारतीय हज यात्री स्वदेशी उत्पादों के साथ हज पर जाएंगे और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देंगे। पहले हज यात्री सऊदी अरब में विदेशी मुद्रा में चादर, तकिए, तौलिया, छाता और अन्य सामान खरीदते थे। इस बार, इनमें से अधिकांश स्वदेशी सामान भारत में भारतीय मुद्रा में खरीदा जाएगा।
जहां ये सामान भारत में सऊदी अरब की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम कीमतों पर उपलब्ध होगा, वहीं यह “स्वदेशी” और “वोकल फॉर लोकल” को भी प्रोत्साहित करेगा। ये सभी सामान हज यात्रियों को भारत में उनके संबंधित यात्रा के शुरुआती बिंदुओं पर दिए जाएंगे।
श्री नकवी ने कहा कि दशकों से हज यात्री सऊदी अरब में इन सभी वस्तुओं को विदेशी मुद्रा में खरीदते थे। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से अधिकांश वस्तुएं “मेड इन इंडिया” थीं, जिन्हें विभिन्न कंपनियां भारत से खरीदती थीं और सऊदी अरब में हज यात्रियों को दोगुनी या तिगुनी कीमत पर बेचती थीं। श्री नकवी ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार इस व्यवस्था से भारतीय हज यात्रियों को करोड़ों रुपये की बचत होगी। भारत से हर साल दो लाख यात्री हज पर जाते हैं।
पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण के आधार पर चयन
श्री नकवी ने कहा कि हज 2022 के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारत तथा सऊदी अरब की सरकारों द्वारा तय किए जाने वाले दिशा-निर्देश एवं मानदंड के हिसाब से दोनों खुराकों के साथ पूर्ण टीकाकरण के आधार पर की जाएगी।
श्री नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत की हज समिति, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास और जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत और अन्य एजेंसियों के बीच महामारी की चुनौतियों के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श के बाद हज 2022 की पूरी प्रक्रिया तैयार की गई है।
हज 2022 के लिए यात्रा के 10 शुरुआती बिंदु (इम्बार्केशन प्वाइंट)
श्री नकवी ने कहा कि हज 2022 के लिए यात्रा के शुरुआती बिंदु 21 से घटाकर 10 कर दिए गए हैं। हज 2022 के लिए 10 शरुआती बिंदु दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, कोचीन, गुवाहाटी और श्रीनगर हैं।
1. दिल्ली के शुरुआती बिंदु के दायरे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिले आएंगे।
2. मुंबई के शुरुआती बिंदु के दायरे में महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली आएंगे।
3. कोलकाता के दायरे में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड और बिहार आएंगे।
4. अहमदाबाद के दायरे में पूरा गुजरात आएगा।
5. बेंगलुरु के शुरुआती बिंदु के दायरे में पूरा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का चित्तूर जिला आएगा।
6. हैदराबाद के दायरे में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना आएंगे।
7. लखनऊ के दायरे में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों को छोड़कर बाकी सभी हिस्से आएंगे।
8. कोचीन के दायरे में केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु तथा अंडमान और निकोबार आएंगे
9. गुवाहाटी के दायरे में असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नागालैंड आएंगे।
10. श्रीनगर के शुरुआती बिंदु के दायरे में जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख-कारगिल आएंगे।
सभी तीर्थयात्रियों के लिए ई-मसीहा
श्री नकवी ने कहा कि सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड “ई-मसीहा” स्वास्थ्य सुविधा और मक्का-मदीना में ठहरने/परिवहन के संबंध में सभी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए “ई-लगेज प्री-टैगिंग” प्रदान की जाएगी।
श्री नकवी ने कहा कि 3,000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए बिना “मेहरम” (पुरुष साथी) श्रेणी के तहत आवेदन किया था। यदि वे हज 2022 करने के लिए जाना चाहें तो उनके आवेदन हज 2022 के लिए भी पात्र होंगे। अन्य महिलाएं भी बिना “मेहरम” श्रेणी के तहत हज 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं। बिना “मेहरम” श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सभी महिलाओं को लॉटरी प्रणाली से छूट दी जाएगी।
मुंबई में सऊदी अरब के उप महावाणिज्य दूत महामहिम मोहम्मद अब्दुल करीम अल-एनाजी, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती निगार फातिमा, हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) मोहम्मद याकूब शेख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की पहचान … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई अड्डा वार्ड नंबर 31 … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायती … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप घटित घटना के बाद … Read more
- अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने 21 लाभुकों को बंदोबस्ती … Read more
- टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के करीब 40 केंद्रों पर लाइव … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 24 मरीज हुए लाभान्वितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को टीबी (क्षय रोग) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर … Read more
- गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ागाछ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने … Read more
- बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ठाकुरगंज में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पटना से आयोजित इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभागार में … Read more
- दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा, 50 हजार रूपये अर्थ दंड भी लगायासागर चंद्रा/ किशनगंज न्यायालय ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रूपये का अर्थ दंड भी लगाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश … Read more
- उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी,21 को हिरासत में लिया गयाउपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी हुए घायल बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी और उपद्रव के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।मालूम हो कि उपद्रव … Read more
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और देशहित में उठाया गया नैतिक कदम : विजय कुमार मंडलअररिया/अरुण कुमार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए अररिया जिले के सिकटी से भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने … Read more
- बरारी नगर पंचायत कार्यालय में बिहार सरकार के एक सौ दिनों की उपलब्धियों का हुआ लाइव प्रसारणबरारी /कटिहार – बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के कार्यकाल … Read more
- जनता दरबार का हुआ आयोजन, चार मामलों का हुआ निपटारामनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में शनिवार को अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि इस शिविर में कुल सात आवेदन … Read more
- सीडीपीओ ने आजमनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षणआजमनगर /कटिहार – शनिवार को सीडीपीओ राजेश रंजन ने आजमनगर पंचायत के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों तथा बच्चों के अभिभावक से बात कर आंगनबाड़ी केंद्र में चलाए … Read more
- जय जगन्नाथ’ के जयघोष के साथ संपन्न हुई उल्टा रथयात्रानौ दिनों तक भक्ति की रसधारा में डूबा रहा बारसोई बारसोई /कटिहार – बारसोई घाट स्थित अति प्राचीन नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव भव्य उल्टा रथयात्रा … Read more
- सीमावर्ती सडक जर्जर रहने से आमजनों को परेशानीफलका /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र अंतर्गत शब्दा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित रुचदेव सिमरिया में बासमती हरि मंडल उच्च विद्यालय से गद्दी घाट होते हुए पूर्णिया जिले की सीमा तक जाने … Read more
- पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान,वसूला गया जुर्मानाफलका /कटिहार – थाना पुलिस ने कुरसेला – फारबिसगंज स्टेट हाईवे-77 पर अमरपुर बरेटा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर वाहन जांच का नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव … Read more




















