न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लद्दाख में मिग 29, अपाचे चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भर रहे उड़ान

देश/डेस्क

भारत चीन विवाद के बाद भारतीय सेना पूरी तरह LAC पर मुस्तैद है वहीं सीमा की निगरानी में अपाचे , मिग 29 , चिनकु जैसे फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर की तैनाती की जा चुकी है । लद्दाख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखोई ,मेराज की भी तैनाती की गई है ताकि चीन की हर धोखेबाजी का जवाब दिया जा सके । चीन द्वारा 15/16 जून को गलवान घाटी में किए धोखेबाजी का जवाब देने के लिए भारतीय थल सेना , वायु सेना पूरी तरह तैयार है ।

अगर चीन अब कोई हरकत करता है तो उसे मोहतोड जवाब दिया जाएगा यह भारत के प्रधान मंत्री भी बोल चुके है और सेना को खुली छूट भी दे दी गई है ।एक टीवी चैनल के मुताबिक चीन द्वारा गलवान नदी का पानी भी रोकने की कोशिश की गई है । गलवन घाटी में चीन की धोखेबाजी खुल कर सामने आ रही है अब देखना है भारत सरकार ड्रैगन के प्लान को कैसे नेस्टनाबुत करने में सफल होती है ।

Share this news

Leave a Comment