न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : मारवाड़ी कॉलेज शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का हुआ पुनर्गठन

किशनगंज/संवादाता

सतेन्द्र कुमार सिंह बने अध्यक्ष जबकि राजकुमार राम सचिव चुने गए

शुक्रवार को स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की एक आवश्यक बैठक हुई । जिसमें संघ का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सत्येन्द्र कुमार सिंह (लेखपाल) को अध्यक्ष, राजकुमार राम को सचिव, सुरेन्द्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, बिरजू कुमार दास को उपसचिव एवं प्रदीप कुमार दास को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

उपस्थित सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी। अध्यक्ष व सचिव ने कहा कि कर्मचारी-हित के लिए वे सदैव समर्पित रहकर कार्य करेंगे। बैठक में प्रधान लिपिक प्रबीर कुमार दास, अर्णव लाहिड़ी, रामरतन सिंह, सुदामा देवी सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment