सीएम ने अति वृष्टि से उत्पन्न हालात का हेलीकॉप्टर से लिया जायजा
समीक्षा बैठक में किशनगंज ,पूर्णिया , अररिया,सुपौल,सहरसा एवं समस्तीपुर के जिला अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए शामिल
डेस्क /न्यूज लेमनचूस
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज अतिवृष्टि के कारण उपजी स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर लौटने के उपरांत 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प में आपदा प्रबंधन विभाग एवं जल संसाधन विभाग के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संबद्ध 6 जिलों किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, सहरसा एवं समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुये थे।
समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने बारिश के बाद संघषात्मक कार्य तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 से 4 अक्टूबर के बीच अधिक वर्षापात के कारण कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। साथ ही क्षेत्रों में जलजमाव की भी स्थिति बनी है। मुख्यमंत्री द्वारा 2 अक्टूबर को नवादा, पटना एवं नालंदा जिले के बाद प्रभावित क्षेत्रों का सड़क मार्ग के द्वारा जायजा लिया गया। 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर 11 जिलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो निर्देश दिये हैं उस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत कार्यों के संबंध जानकारी दी। समीक्षा के दौरान किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, सहरसा एवं समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की स्थिति की जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की गई तथा क्षति का भी आकलन कराया गया। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। हाल ही में अधिक वर्षापात से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी। जिसके कारण फसल क्षति के साथ-साथ कई अन्य प्रकार नुकसान हुए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी दो दिनों के अंदर पहले की फसल क्षति के आंकलन के साथ-साथ हाल के दिनों में अधिक वर्षापात के कारण हुई फसल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट दें। फसल क्षति की कहीं से भी कोई जानकारी मिलती है तो उसका आकलन करा लें। सभी जिलाधिकारी आपदा प्रबंधन विभाग, कृषि विभाग तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग समन्वय बनाकर इस पर काम करें। राज्य के सभी जिलों फसल की क्षति का आंकलन करने के साथ-साथ जहां अत्यधिक जलजमाव के कारण बुआई नहीं हो सकी है उसका भी आकलन करें। जिन क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है, वहां कोई भी राहत से वंचित नहीं रहे।
मुख्यमंत्री ने कि बाद के के दौरान जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुयी हैं, पथ निर्माण विभाग कहा एवं ग्रामीण कार्य विभाग पथों की मरम्मती कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी लें। प्रभावित लोगों के साथ संपर्क बनाये रखें एवं उनके सुझावों पर भी गौर करें लोगों के बीच सारी बातों को रखें कि उनके राहत एवं बचाव के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किये जा रहे हैं, उनके हुए नुकसान को लेकर हर प्रकार की सहायता दी जायेगी।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, कृषि विभाग के सचिव श्री एन0 सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के प्रमंडलीय आयुक्तगण 6 जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक जुड़े हुये थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कटिहार:इंटर रिजल्ट में पलक प्रिया ने 82.40 फीसदी अंक लाकर बढ़ाया प्रखंड का मानपरिवार व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, मिठाई बांटकर मनाई खुशी बरारी /कटिहार – सोमवार को बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। … Read more
- प्रशिक्षको ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के साथ बेल्ट किया प्रदानकटिहार – मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधान पार्षद कोष से 90 पीस जुडो मेट कीट 4.40 लाख की राशि से बच्चों के खेल के लिए दिया गया। शहर के … Read more
- उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल में राम मनोहर लोहिया की मनाई गई 116 वीं जयंतीमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर में डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार … Read more
- वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कन्द माता की आराधना, भक्तिमय हुआ माहौलकटिहार ग्रामीण – “या देवी सर्वभूतेषु स्कन्द माता रूपेण संस्थिता” के उद्घोष के साथ वासंती नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर … Read more
- कटिहार:मोहर्रम कमेटी के जिलाध्यक्ष पद से नौशाद ने दिया इस्तीफाकटिहार – जिला मोहर्रम कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कटिहार जिला मोहर्रम कमेटी बहुत मजबूत कमेटी है। सभी पदाधिकारी का हमेशा सहयोग मिलता … Read more
- मनिहारी में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा,भक्तिमय हुआ पूरा नगरमनिहारी /कटिहार – मनिहारी नगर में श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा कथा के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे नगर … Read more
- छात्र – छात्राओं ने ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत राजेंद्र शैक्षणिक गतिविधि का लिया जायजामनसाही/कटिहार – ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर के छात्र – छात्राएं राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा पहुंचे। इस दौरान उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र … Read more
- भयंकर आंधी तूफान एवं वर्षा में फसल नष्ट होने पर प्रखंड प्रमुख ने जिला पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापनमनसाही/कटिहार – प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी ने सोमवार को जिला पदाधिकारी कटिहार से मिलकर 20 एवं 21 मार्च को आई भयंकर आंधी तूफान एवं वर्षा के कारण खेत में खड़ी नगदी … Read more
- छठ घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित करें – मेयरनिगम क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था का लिया जायजा कटिहार- चैती छठ को लेकर सोमवार को कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने … Read more
- कटिहार:जिले भर मे प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है – जिला कृषि पदाधिकारीबेमौसम बरसात व चक्रवात से तैयार फसल तबाह कटिहार ग्रामीण – पिछले दिनों सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में आयी तेज आंधी और बेमौसम की बरसात के कारण खेतों में पककर तैयार … Read more
- किसानों को मुआवजा व ऋण माफी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापनकटिहार – जिले में हाल के दिनों में आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्राकृतिक आपदा के इस कहर से रबी फसल को … Read more
- प्रखंड कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार ने मक्का फसल की क्षति का किया आकलनमनसाही/कटिहार – किसान भवन मनसाही के कृषि समन्वयक मनीष कुमार एवं किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह मोहनपुर पंचायत एवं भेड़मारा पंचायत पहुंच कर मक्का सहित अन्य फसल के क्षति का आकलन … Read more
- ट्वीनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत तीन स्कूलों के बच्चे पहुंचे डुमरियासदानंद उच्च विद्यालय का भ्रमण कर दिखे गदगद क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन डंडखोरा/कटिहार – बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से संचालित ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय … Read more
- 25 हजार का इनामी अपराधी तूफानी यादव देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारअपराधी तूफानी यादव के विरुद्ध तीन थानों में 12 कांड दर्ज अपराधी के दहशत को खत्म करने को लेकर पुलिस ने अपराधी को पैदल घुमाया बरारी /कटिहार – बरारी पुलिस की … Read more
- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में बेटियों का जलवा, किशनगंज में छात्राओं ने लहराया परचम,आर्ट्स में गायत्री कुमार और नाजमीन परवीन संयुक्त जिला टॉपरकॉमर्स में रौनक परवीन ने मारी बाजी संवाददाता/किशनगंज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही किशनगंज जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। … Read more
- डीआईजी विवेकानंद कुमार का बहादुरगंज थाना में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देशबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत सोमवार को पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विवेकानंद कुमार ने बहादुरगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के अधीन विधि-व्यवस्था की स्थिति का … Read more
- टेढ़ागाछ में संतमत सत्संग का आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौलसंवाददाता: विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवारी मैदान में आयोजित दो दिवसीय आध्यात्मिक संतमत सत्संग के 16वें जिला महा अधिवेशन … Read more
- किशनगंज:8 माह से नहीं है नियमित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठेविधायक गोपाल अग्रवाल ने जूस पिलाकर अनशन करवाया समाप्त संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा किशनगंज जिले के नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल एवं अन्य पार्षदगण विभिन्न मांगो को लेकर … Read more
- शहर की खूबसूरती में लगा चार चांद, डे मार्केट से गांधी चौक तक डिवाइडर पर सजी रंग-बिरंगी लाइटेंसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में नगर परिषद लगातार प्रयासरत है। डे मार्केट से लेकर गांधी चौक तक सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर निर्माण के बाद अब … Read more
- BiharNews: किशनगंज में पति – पत्नी को अदालत ने सुनाई सजा,15-15 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 1-1 लाख रुपये का लगाया गया जुर्माना, एनडीपीएस मामले में सुनाई गई सजाकिशनगंज/प्रतिनिधि विशेष एनडीपीएस अदालत ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गंभीर मामले में पति – पत्नी को कड़ी सजा सुनाई है।जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश सुरेश … Read more
- 25वीं वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के 5वें राउंड तक हुए कई उलटफेरखगड़ा स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में रविवार से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय 25वीं वार्षिक ओपन शतरंज प्रतियोगिता का दूसरा दिन सोमवार को संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता जिला शतरंज संघ एवं … Read more





























