शुरुआती विरोध के बाद टीकाकरण के महत्व को समझने लगी हैं ग्रामीण अल्पसंख्यक महिलाएं
ड्यूटी के दौरान पहली लहर में संक्रमण की शिकार हुई , संक्रमण को मात देकर फिर जागरूकता संबंधी अपने काम में जुटी
किशनगंज /प्रतिनिधि
- वैश्विक महामारी के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मियों के साथ- साथ सामेकित बाल विकास कार्यक्रम के कर्मी भी कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य कर रहे हैं | वर्तमान समय में कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण चल रहा है। चुनौतियों से भरे इस दौर में कुछ कर्मी जनसेवा व समर्पण की मिसाल बन कर सामने आये हैं। परिवार व समाज की खुशहाली व विकास में महिलाओं की भागीदारी शुरू से ही महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं सामाजिक स्तर पर हर बड़े बदलाव का सूत्रधार बन रही हैं। समाज के समक्ष खड़ी किसी बड़ी चुनौती के वक्त महिलाएं आगे बढ़ कर अपने नेतृत्व के दम पर इससे निपटने का साहस दिखाने के लिये भी अब आगे आने लगी हैं । क्षेत्र की महिलाओं ने सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार को रोकने व बचाव संबंधी उपायों को बढ़ावा देने के प्रयासों में जुटे रह कर अपनी सफलता की मिसाल पेश की है। कोचाधामन सामेकित बाल विकास कार्यक्रम अंतर्गत महिला पर्यवेक्षिका प्रीति सिंह का नाम भी कुछ ऐसी ही महिलाओं की सूची में शामिल है।वह पोषण सम्बंधित कार्य के अलावा संक्रमण से बचाव संबंधी उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने, पीड़ित लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें टीकाकरण के लिये प्रेरित करते हुए पूरे समुदाय को कोरोना से सुरक्षित करने की अपनी भूमिका में अब तक बेहद सफल साबित हुई हैं।
संक्रमण को मात देकर दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौटी :
अपनी जिम्मेदारियों के निवर्हन के क्रम में पहली लहर में प्रीति कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गयी थी | प्रीति बताती हैं कि संक्रमित होने के बावजूद वे ठीक होकर पुनः सेविका के साथ जागरूकता एवं जांच के कार्य में जुट गयीं | उनका संकल्प कहीं से भी प्रभावित नहीं हुआ। मजबूत हौसले के दम पर संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों को मात देकर प्रीति दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौटी और पोषण संबंधी अपने कार्य में जुट गयी। प्रीति बताती हैं कि कोरोना से जारी लड़ाई में टीकाकरण सभी लोगों के लिए जरूरी है। छह माह में छह करोड़ टीकाकरण के लिए ग्राम वार्ता के तहत महा टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक कर ही सफलता हासिल की जा सकती है। लोगों को समझाने तथा टीका लेने के लिए प्रेरित करना होगा। ग्रामवार्ता नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परवरिश योजना से ज्यादा से ज्यादा अनाथ बच्चों, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ बंधन योजना से गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ कर कार्यक्रम को सफल बनाना आसान होगा । लिहाजा टीकाकरण के लिये आने वाले लोगों को आपस में पर्याप्त दूरी बनाये रखने, मास्क का उपयोग करने के लिये भी वे लगातार प्रेरित करती रही हैं। संक्रमण के खुद के बचाव को लेकर मास्क का उपयोग उनकी अपनी प्राथमिकताओं में भी शुमार रहा है।
निरंतर प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं को टीकाकरण के लिये किया राजी :
- प्रीति बताती हैं संक्रमण की पहली लहर में हमारे हाथ कुछ भी नहीं था लेकिन दूसरी लहर के आने तक कोरोना टीका के रूप में हमारे पास एक मजबूत हथियार उपलब्ध हो चुका था। जिले में कोरोना महामारी को लेकर शुरू से ही लोगों के बीच असमंजस की स्थिति रही है। यहां तक की गांव में किसी की तबीयत खराब होने बावजूद लोग जांच से कतराते थे। आम लोगों में शिक्षा का अभाव जागरूकता के मार्ग में बाधा थी। वहीं मेहतन मजदूरी कर किसी तरह जीविकोपार्जन में लगे गांव की अधिकांश आबादी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर अनभिज्ञ बने थे। इधर प्रीति सिंह लगातार प्रखंड व जिला स्तर पर हो रही स्वास्थ्य संबंधी बैठकों में अपनी भागीदारी के कारण महामारी की गंभीरता से बहुत हद तक परिचित हो चुकी थी। उन्होंने ग्रामीणों के इस लापरवाह रवैया में बदलाव की ठानी। बावजूद इसके टीकाकरण के लिये लोगों को जागरूक करने के लिये संचालित अभियान के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि गांव के कुछ लोग जहां कोरोना को कोई रोग मानने को तैयार नहीं थे। जब कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं बहुत से लोगों के मन टीकाकरण को लेकर व्याप्त संशय अभियान की सफलता में बाधक साबित हो रहा था। लोग टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर परोसे जा रहे भ्रामक जानकारियों से प्रभावित थे। बावजूद इसके उन्होंने अपनी जिद नहीं छोड़ी। उन्होंने पंचायत के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान के संचालन का निर्णय लिया। ग्रामीण स्तर पर जागरूकता संबंधी बैठकें व चौपाल आयोजित किये गये। क्षेत्र में लगातार जागरूकता संबंधी बैठक का आयोजन ही नहीं किया बल्कि ए एन एम् एवं आंगनबाडी सेविका के साथ मिलकर गृह भ्रमण के दौरान भी उन्होंने लोगों को जागरूक करने का प्रयास नहीं छोड़ा | कुछ ही दिनों में इसका सकारात्मक परिणाम दिखने लगा। पहले जो लोग टीकाकरण के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। जागरूकता अभियान से जुड़ कर वे भी अब लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने की मुहिम में जुट गये।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख … Read more






















