कोविड का टीका संक्रमण से बचाव के लिए सबसे प्रभावशाली एवं उपयुक्त हथियार साबित हो रहा है
- लोगों के टीकाकरण कराने से खत्म होगी महामारी, कोविड का टीका है पूर्ण सुरक्षित
- टीकाकरण के बाद के सामान्य साइड इफ़ेक्ट से घबराएँ नहीं
- संक्रमित व्यक्ति संक्रमण से मुक्त होने के तीन महीने ले सकते कोरोना टीका
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। वर्तमान में सिर्फ 50 व्यक्ति ही संक्रमित हैं लेकिन अभी भी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोग ठीक भी हो रहे हैं। जिले में कुल 10191 व्यक्ति संक्रमित हुए थे जिसमें से 10114 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए है| जिले की रिकवरी रेट 99.2 प्रतिशत है लेकिन अभी भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है | स्वस्थ हो चुके मरीजों को अभी भी सचेत रहने की जरूरत है और इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण दोबारा अपनी चपेट में ले सकता है। संक्रमण की धीमी रफ़्तार को देखते हुए इस समय और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि मौसम भी बदल रहा है। । वर्तमान समय में कोविड-19 से बचाव के लिए कोविड-19 का टीका सबसे प्रभावशाली एवं उपयुक्त हथियार साबित हो रहा है। वहीं, देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की गंभीरता के बाद कोरोना टीके की उपयोगिता एवं प्रभाव अधिक उजागर हुयी है। विशेषज्ञों ने आने वाले समय में देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई है, जिसके मद्देनजर कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाने एवं अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत करने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग भी निरंतर प्रयासरत है। लेकिन सिर्फ़ टीका बनने से कोरोना को हराना संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सभी को टीका लगवाना भी जरूरी है।
कोविड का टीका है पूर्ण सुरक्षित:
जिले में कोविशील्ड टीके लोगों को लगाए जा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया एवं अन्य अप्रमाणिक माध्यमों से कोविड-19 वैक्सीन के प्रभाव पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित देश के अन्य प्रमाणिक संस्थानों जैसे (आईसीएमआर एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) ने इस बात को स्पष्ट किया है कि प्रयोगशालाओं में कई चरण की जाँच के बाद ही आम लोगों के लिए टीके की स्वीकृति की गयी है। टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है एवं कोरोना महामारी को रोकने के साथ कोरोना के कारण होने वाली मौतों को रोकने में सबसे अधिक प्रभावशाली भी है। वहीं जिले में अभी तक कुल लक्ष्य 1098575 के आलोक में 224582 व्यक्ति को टीका का प्रथम डोज दिया जा चुका है तथा 34965 व्यक्ति ने दूसरी डोज भी ली है और सभी लोग स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं |किसी को कोई प्रकार की असुविधा नहीं हुई है |
टीकाकरण के बाद के सामान्य साइड इफ़ेक्ट से घबराएँ नहीं :
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने कहा कोविड टीकाकरण के बाद कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जैसे- बाँह में दर्द होना एवं थोड़ा फूल जाना , हल्का बुखार का आना, जी मचलाना, सिर दर्द होना, ठंड लगना, थकान का होना एवं मांसपेशियों में दर्द होना। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सामान्य साइड इफ़ेक्ट होने पर टीकाकरण के बाद थोड़ा आराम करें, जिससे स्वयं साइड इफ़ेक्ट में कमी आ जाएगी। यदि इसके बाद भी साइड इफ़ेक्ट से कोई घबराहट हो तो चिकित्सक से सलाह लें। हालाँकि, चिकित्सक से सलाह लेने की स्थिति आम तौर पर नहीं आती है। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि टीकाकरण के बाद होने वाले साइड इफेक्ट को सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए। टीकाकरण के बाद सामान्य साइड इफ़ेक्ट यह बताते हैं कि आपकी इम्युन सिस्टम कार्य कर रही है।
कोरोना से संक्रमित व्यक्ति संक्रमण से मुक्त होने के तीन महीने बाद ले सकता है टीका: सीएस
सिविल सर्जन श्री नंदन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक घर में रहते हुए पूरी तरह से अपने घरों या आसपास में सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश में यह बताया गया है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति संक्रमण से मुक्त होने के तीन महीने बाद कोरोना का टीका ले सकता है। अगर कोई व्यक्ति टीके का पहला डोज लेने के बाद संक्रमित होता है तो उस स्थिति में भी संक्रमण से उबरने के तीन महीने बाद ही कोरोना का टीका ले सकता है। टीकाकरण के बाद भी कोविड सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में शुल्क वसूलने … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से धान की … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित बलवाटोली चौक … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष के अधेड़ … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की धर्मपत्नी राजमणि … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने भव्य श्री … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, सशस्त्र … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं विस्थापित परिवारों … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर जानलेवा … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब पीड़िता … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी एक अति-महत्वपूर्ण … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ के पास … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित … Read more



























