स्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा
पटना /संवादाता
राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर पटना आरजेडी कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया । जहा आरजेडी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे । स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर जम कर निशाना साधा है ।तेजस्वी ने कहा कि कोरोना काल में नीतीश कुमार लगातार मीटिंग ही करते रहे। मीटिंग जनता के लिए नहीं बल्कि कमाई के लिए करते थे। मीटिंग कमीशन के लिए….जांच में कमीशन,वेंटिलेटर में कमीशन,हर चीज में कमीशन के लिए मीटिंग करते थे। सूबे में सिर्फ घूसखोरी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने तो नीतीश कुमार की पार्टी को चौथा नंबर का बना दिया था लेकिन चुनाव आयोग ने इनकी पार्टी को तीसरे नंबर की बना दी।
वहीं बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज तक बिहार में भाजपा को सीएम का चेहरा नहीं मिला। आज बिहार में जेडीयू-बीजेपी के बीच खेल चल रहा है। तेजस्वी ने कहा कि राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है। एक करोड़ 56 लाख वोट महागठबंधन मिला, एनडीए को एक करोड़ 56 लाख 12 हजार वोट मिला। अंतर सिर्फ 12 हजार का है। हमें हर समाज के लोगों ने वोट दिया। अगड़ा-पिछड़ा,अल्पसंख्यक सभी लोगों ने वोट दिया। जिन लोगों ने आपकी तरफ हाथ बढ़ाया है उसके हाथ को छोड़ना नहीं है। सबको साथ लेकर चलना है। विरोधियों की साजिश रहती है कि राजद को सिर्फ माई में निबटा दो।
तेजस्वी यादव ने कहा कि रोजगार के मुद्दे पर राजद आंदोलन करेगा। इसकी तैयारी में जुट जाइए,संघर्ष के लिए तैयार हो जाइए,आर्थिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। तेजस्वी यादव ने पार्टी के भीतर रहकर खिलाफ में काम करने वाले नेताओं पर भी तल्ख तेवर अपनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष से कार्रवाई करने का आग्रह किया।
नीतीश जी ने आंख बनवा लिया-अच्छे से देख रहे होंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिना अध्ययन किये हम कोई काम नहीं करते। कोरोना टीका स्पुतनिक लगाने पर तेजस्वी ने कहा कि हम साईंटिफिट तरीके से काम करते हैं। हमने अध्ययन के बाद स्पुतनिक टीका लगाने का निर्णय लिया। हमने बोला क्या… मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए दिल्ली क्यों गये,क्या बिहार में डॉक्टर नहीं हैं। हमने यह सवाल नहीं उठाया। अब वे अच्छे से आंख बनवा लिये हैं तो अच्छे से देख रहे होंगे। कान की समस्या नहीं है,वे अच्छा से सुनते हैं.
जगदानंद अंकल गुस्साये हुए हैं-तेजप्रताप
स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजप्रताप यादव ने प्रदेश नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरा करना चाहिए। पार्टी में कुछ लोग हैं जो दल को आगे बढ़ने देना नहीं चाहते। हम सच्चाई बोलते हैं लेकिन कुछ लोग सच्चाई सुनना नहीं चाहते। तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि जिला अध्यक्ष को जिम्मेदारी दें, एक गाड़ी की व्यवस्था करें। अगर रात में किसी गरीब को अस्पताल ले जाने की जरूरत हो तो वो ले जाये। तेजप्रताप यादव यहीं नहीं रूके, उन्होंने सभी लोगों से हाथ उठाया और कहा कि अगर हम सही बोल रहे तो हाथ उठाकर समर्थन दीजिए। सभी लोगों ने हाथ उठाया लेकिन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हाथ नहीं उठाया। इस पर तेजप्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है जगदानंद अंकल हमसे गुस्साये हुए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन करिए गोली खाने के लिए हम तैयार हैं। राजद के कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग पैर खींचने का काम करते हैं। आंदोलन में सिर्फ फोटो खिंचाने की काम करते हैं.
नीतीश कुमार पर हंसी आती है- शिवानंद
राजद स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार को हम जानते हैं। वे बहुत ही तेज आदमी हैं। 2014 को याद कीजिए जब वे नरेंद्र मोदी का बखूबी चरित्र-चित्रण करते थे। आज क्या स्थिति है…उनकी जी हुजूरी कर रहे हैं। आज लोकतंत्र खतरे में है,मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। बिना मीडिया की स्वतंत्रता के लोकतंत्र नहीं चल सकता। शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि आज हमें नीतीश कुमार पर हंसी आती है। आज की तारीख में मुगलों के अंतिम शासक बहादुर शाह जफऱ की याद आती है। तब उनकी बादशाहत लाल किले में कैद थी। नीतीश कुमार का शासन सिर्फ एक अणे मार्ग में चलती है। न इनकी बात मंत्री मानते हैं न अफसर। सिर्फ एक-अणे मार्ग में मुख्यमंत्री की बादशाहत है। इसीलिए बहादुर शाह जफर की याद आती है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि आज बिहार की क्या स्थिति है। मंत्री के घर में अफसरों के ट्रांसफऱ की बोली लग रही है। जो अधिक बोली लगाता है उसे पोस्टिंग मिलती है। हर विभाग में यही स्थिति है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि स्थापना दिवस के दिन पार्टी को जेल भरो आंदोलन का निर्णय लेना चाहिए। क्यों कि महंगाई ने लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। हर कोई परेशान है। ऐसे में राजद इस इश्यू को जोर-शोर से उठाये। वहीं कार्यक्रम को अब्दुल बारी सिद्दीकी,श्याम रजक सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया ।इस मौके पर पार्टी के सभी वरिष्ट नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज:मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम – एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर गुरुवार की शाम को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने डीएम नवीन कुमार व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सयुंक्त रुप से शहर में फ्लैग मार्च निकाल … Read more
- किशनगंज :नदी में डूबने से मां – बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज सदर प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के पानिसाल गांव में गुरुवार को नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।दोनों रिश्ते में मां- बेटे थे। घटना गुरुवार की दोपहर बाद की … Read more
- बहादुरगंज में मोहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, “या हुसैन” के नारों से गूंजा शहरबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद मोहर्रम के अवसर पर बहादुरगंज के अली हसन चौक से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस पूरे श्रद्धा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस अली हसन चौक से प्रारंभ होकर झांसी रानी चौक होते हुए … Read more
- दिघलबैंक में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, मां-बहन समेत तीन गंभीर रूप से घायलमुरलीधर झा/किशनगंज/दिघलबैंक दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर कोईमारी के पास गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल … Read more
- पंचायत विकास दिवस को सफल बनाने की तैयारी तेज, बीडीओ ने पंचायत कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठकमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज) गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत स्तर तक सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता … Read more
- किशनगंज में बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़े लोग, मोबाइल छीना, भारी पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारीमटियाभिटा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छीना गया मोबाइल बरामद, ट्रैक्टर लेकर आरोपी फरार, तलाश तेज किशनगंज/राज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र के दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस और कुछ लोगों … Read more
- भाजपा ने आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनायाकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में आपातकाल’ के विरोध में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश … Read more
- नाव दुर्घटना मे पांच वर्षीय आंचल नदी मे लापता,खोजबीन जारीमनिहारी /कटिहार जाको राखे साईंया मार सके ना कोई, इसका उदाहरण बुधवार की शाम पीरमजार घाट पर नाव डूबते समय देखने को मिला । नाव मे महिला ,पुरूष, बच्चा सहित कुल 13 लोग सवार थे । जिसमे बारह … Read more
- पोठिया पुलिस ने आम के बगीचे से 198 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारफलका/कटिहार – पोठिया पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चौधरी बाड़ी के पास एक आम के बगीचे में छापेमारी कर वहाँ छुपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की 198 लीटर विदेशी शराब और बियर … Read more
- मनसाही में मुहर्रम को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्चमनसाही/कटिहार – मुहर्रम को लेकर मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मुहर्रम का पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर मनसाही पुलिस … Read more
- खरीफ महाभियान के तहत खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितबारसोई /कटिहार – प्रखंड ई-किसान भवन सभागार बारसोई में खरीफ महाभियान के तहत एकदिवसीय खरीफ कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी बारसोई पवन कुमार,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद जिन्ना एवं कृषि … Read more
- मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चमनिहारी /कटिहार – गुरूवार को संध्या समय अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया।भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च मनिहारी थाना परिसर से निकलकर अम्बेदकर चौक, … Read more
- एनएच -31 जुराबगंज-मुसापुर मार्केट के पास स्कॉर्पियो-ऑटो में भीषण टक्कर10 घायल, 5 की हालत नाजुक कोढा /कटिहार- कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर जुराबगंज मुसापुर मार्केट के सामने गुरुवार को स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से … Read more
- मनिहारी गंगाघाट के समीप नाव डूबी,नाव पर सवार चार लोगों ने डूबती नाव से नदी में छलांग लगाकर बचायी जाननदी की धारा में बह रहे अन्यसभी को स्थानीय युवाओं ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से किया गया रेसक्यू मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पीरपहाड घाट से बुद्धवार की देर शाम मोटर चालित छोटी नाव डेंगी पर सवार तकरीबन … Read more
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व एसएचक्यू डीसी … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां के लोगों का जीवन … Read more


























