तेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव
जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा
पटनाः राष्ट्रीय जनता दल आज अपना रजत जयंती मना रहा है।आरजेडी कार्यकर्ताओ में स्थापना दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया । स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया ।जहा पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे ।वहीं पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से 25 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का उदघाटन किया। पार्टी की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राजद नेताओं ने अपने संकल्प को दुहराया और केंद्र और बिहार की सरकार पर जम कर निशाना साधा। कार्यक्रम के अंतिम में सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का संबोधन हुआ। लालू प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द हम बिहार आयेंगे और आप सब के बीच होंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव और हमारी पत्नी नहीं होती तो हम वहीं रांची में ही मर जाते। हमको वहां से तुरंत प्लेन से लाया दिल्ली और एम्स में भर्ती कराया. अब हम ठीक हैं,थोड़ा बीमारी और रह गया है। हम बहुत जल्द आपके बीच आयेंगे। हम पटना आयेंगे इसके बाद पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। हम हर जिले में जायेंगे और लोगों से बात करेंगे। हमारा तेजस्वी तो तेज है हीं लेकिन हमारा बड़ा बेटा तेजप्रताप यादव का भी भाषण सुना उसके भाषण में दम है।
लालू प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि वरिष्ठ नेता रहे हेगड़े जी के कहने पर हमने दल का नाम राजद रखा। हमें समझ में नहीं आ रहा था कि अपने दल का नाम क्या रखें. तब हमने हेगड़े जी फोन किया । उनके कहने पर ही हमने अपनी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता दल रखा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की स्थापना के बाद से हुए चुनाव में लगातार हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। एसेंबली चुनाव में हम तड़पते रह गये लेकिन हम बाहर नहीं आ पाये। हमारी बात तेजस्वी से होते रहती थी। तेजस्वी ने कहा कि आप चिंता मत करिए हम इन लोगों से निबट लेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि हमने बिना परवाह किये लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार किया। हमारी सरकार को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन केंद्र की बीपी सिंह की सरकार गिर गई। हमने वंचित समाज को ताकत दी। हमारे समय में पहली दफे वंचित समाज के लोग बूथ तक गये।
लालू ने कहा हमने पांच-पांच प्रधान देखा और बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लालू प्रसाद ने कहा कि देश में महंगाई से लोग मर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल का मूल्य ने घी को पीछे छोड़ दिया है। आगे कहा कि अब यह चर्चा होती है कि अयोध्या के बाद मथुरा। यह क्या बात है,आप क्या करना चाहते हैं. देश को तोड़ना चाहते हैं ये लोग। लेकिन हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं। टूट जायेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं। हमने रोटी को पलटने का काम किया तो हमारे शासनकाल को जंगलराज कहा जाने लगा।बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध काफी बढ़ा हुआ है। ऐसा कोई दिन नहीं जब अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का खून नहीं होता है। हमारा बिहार काफी पीछे है। लाखो लोग प्रवासी बन गये हैं. लाखो लोग रोजी-रोजगार को लेकर बाहर जाते हैं.
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल हुए। … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद प्रतिनिधि … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। मौके … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो गए। … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान , … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में मनिहारी … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई की … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी का … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त कर … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा और जिला … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार … Read more

























