गांव तथा कृषि भूभाग के अस्तित्व को नदी के कहर से बचाने के लिए जेसीबी से नहर चीरकर पानी के बहाव को डायवर्ट करने का हो रहा प्रयास
किशनगंज/रणविजय
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत डुमरिया ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या 07 स्थित पूरब तेलिभिट्ठा गांव की सैंकड़ो आबादी वर्षों पूर्व से ही बूढ़ी कनकई नदी के कहर का दंश झेलते चले आ रही है।एकड़ का एकड़ कृषि उपजाऊँ भूमि नदी के गोद में समा जाने के पश्चात् अब आवासीय मकान नदी कटान के निशाने पर है जो प्रत्येक वर्ष धीरे-धीरे गांव की दिशा की ओर अग्रसर है।जिस वजह ग्रामवासी पिछले कुछ एक सालों से काफी बेचैन और खौफजदा भी है जो अपने गांव और बची खुची अचल संपत्ति को नदी के कहर से बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन प्रशासन के चौखट पर गुहार लगाते लगाते मानो थक चुके हैं।और यही नतीजा है कि उक्त गांव के ग्रामीण,जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आस छोड़कर बाढ़ पूर्व सुरक्षात्मक कार्य को अंजाम देने हेतु अब स्वयं ही बीड़ा उठाने का निर्णय लेते हुए दो-दो जेसीबी से नहर खुदवाने का कार्य मंगलवार के दिन से आरम्भ कर दिया है।
पीड़ित ग्रामवासी मंजर आलम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमारे गांव से पहले दूर किन्तु अब नजदीक होकर बहने वाली बूढ़ी कनकई नदी गांव तथा गांववासियों के लिए एक अभिशाप साबित हो रहा है, जिन्होंने पहले हमारे बेशकीमती उपजाऊ खेतों को लील लिया और अब गांव को लीलने की तैयारी में है।हमने अपने खेतों को बचाने के लिए हरसंभव उपाए किए,शासन प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों के समक्ष गुहार पर गुहार लगाएं किन्तु कोई काम ना आया।अंततः थक हारकर हम गांववाले नदी की धारा को बदलने के लिए गांव में ही चन्दा इकट्ठा कर दो अलग अलग जेसीबी वाहन के जरिए गांव के उत्तरी हिस्से से लेकर दक्षिणी हिस्से की ओर करीब 4 सौ से 5 सौ मीटर तक नदी किनारे किनारे नहर चीरकर गांव की ओर सटकर बहने वाली धारा को डायवर्ट करने के प्रयास में लग गए हैं।हालाँकि हमारा यह प्रयास कितना सफल हो पाएगा यह तो समय आने पर ही पता चलेगा,लेकिन नहर से गांव को राहत की पूरी उम्मीद है।पूछने पर कि पिछले वर्ष गांव के समीप जल निस्सरण विभाग द्वारा बैम्बू पाइलिंग का कार्य सम्पन्न किया गया था,क्या वह कटाव निरोधक कार्य काम नही आया ?
इसपर अंजार आलम ने कहा कि पूर्व में जो भी काम हुआ वह नाकाफी रहा है।गांव को बचाने के लिए बड़े स्तर पर कटाव निरोधक कार्य की आवश्यकता है जिसकी अब किसी से कोई उम्मीद नही है हां सिर्फ आश्वासनों के सिवाय।अंजार आलम कहते हैं कि गांव के लोगों का मुख्य पेशा खेतीबाड़ी और मजदूरी है।पहले खेतों के नदी में समाने का ग़म और अब आशियानों को बचाने की चिंता में डूबे हैं ग्रामवासी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :कृष्ण-राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, दिखी भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की झलकदिघलबैंक/प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की पूर्व संध्या पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के दर्जनों … Read more
- बहादुरगंज पुलिस ने 14 बंडल टिकट के साथ लॉटरी कारोबारी को किया गिरफ्तारबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद शनिवार की देर शाम बहादुरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से लॉटरी के एक कथित कारोबारी को गिरफ्तार किया है। … Read more
- मनन मिश्रा के समर्थन में उतरे गया के अधिवक्ता,आरोपों को बताया तथ्यहीनसंवाददाता:मनोज कुमार बिहार के गया जिले से बड़ी खबर है, जहां गयाजी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को … Read more
- अररिया में दिनदहाड़े मुखिया प्रतिनिधि पर युवक ने तान दिया फिस्टल,जमकर हंगामा,आरोपी युवक के गिरफ्तार होने की सूचनासंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले में दिनदहाड़े किरकिचिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता कफिल अंसारी के ऊपर युवक द्वारा पिस्टल तानने का मामला प्रकाश में आया है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटना … Read more
- जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की हुई समीक्षाकिशनगंज /प्रतिनिधि बुधवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन से संबंधित पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा के … Read more
- Biharnews:गया में 5 सितंबर को शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटनरिपोर्ट: मनोज कुमार गया में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। समारोह में बोधगया विधायक कुमार … Read more
- गया मे मिनीगण फैक्ट्री का खुलासा, थार्नेट सहित अन्य अर्धनिर्मित समान बरामद, एक गिरफ्ताररिपोर्ट:मनोज कुमार गया जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गया पुलिस एवं एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुरारू थाना क्षेत्र के मथुरापुर डीह गांव … Read more
- गया में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक से 3,528 लीटर विदेशी शराब बरामदउत्पाद विभाग की डोभी जांच चौकी पर कार्रवाई, 10,752 बोतलों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार गया/मनोज कुमार जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई … Read more
- नए सिरे से पंचायतों के परिसीमन को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणबारसोई /कटिहार – पंचायत चुनाव से पहले-पहले सूबे में पंचायतों के नए सिरे से परिसीमन किए जाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई हैं। प्रखंड सभागार में पंचायत परिसीमन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की … Read more
- गैर संचारी रोगों की लेकर चलाया जाएगा जांच अभियानडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में गैर संचारी रोगों की खोज को लेकर 02 सितंबर से जांच अभियान शुरु हो गया है।यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।इस दौरान गैर संचारी रोग की खोज कर पीड़ित … Read more
- पेट्रोल पंप के पास पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर,दो भाई गंभीर रूप से घायलकोढा /कटिहार – कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत एनएच-81 पर कोलासी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में … Read more
- विधानसभा चुनाव 2025 में इस्तेमाल वाहन का भाड़े की राशि नहीं मिलने से चालकों में आक्रोशआजमनगर/कटिहार – प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिए वर्ष 2025 में लिए गए वाहन के भाड़े की राशि अब तक निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा भुगतान नहीं किए जाने से नाराज वाहन चालकों ने बुधवार को … Read more
- ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरने के दौरान टायर फटा,गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायलफलका /कटिहार – फलका बाजार स्थित एक बाइक गैरेज में बुधवार की सुबह करीब दस बजे एक बड़ा हादसा हो गया।ट्रैक्टर की ट्रॉली में हवा भरने के दौरान अचानक टायर ब्लास्ट कर गया। इस दुर्घटना में … Read more
- विद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, रसोईया को दी गई विदाईडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के कुताई साह मध्य विद्यालय टिकैली में कार्यरत रसोईया बिजय मंडल को विद्यालय प्रबंधन ने समारोहपूर्वक विदाई दी है।बता दें कि 60 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने के कारण अब वे विद्यालय में … Read more
- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पहुंचे माॅडल स्कूल आजमनगर, विशेष शिक्षण सत्र का हुआ आयोजनकटिहार – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने आर.के उच्च विद्यालय आजमनगर में स्थापित माॅडल स्कूल पहुंच कर विशेष शिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 9वीं तथा 10 … Read more
- तेयुप की ओर से भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजनप्रतियोगिता से होता प्रतिभा का विकास – मुनि प्रशांत कटिहार – शहर के जैन अतिथि सभागार में मुनिश्री प्रशांत कुमार, मुनिश्री कुमुद कुमार के सान्निध्य में कटिहार तेरापंथ युवक परिषद की ओर से भाषण प्रतियोगिता का … Read more