दिल्ली : केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज आगे के इन्फ्रास्ट्रक्चर रोडमैप पर विचार विमर्श के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की।वित्त मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बैठक के दौरान, मंत्रालयों और उनके सीपीएसई की पूंजी व्यय योजनाओं, बजट घोषणों के कार्यान्वयन की स्थिति और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक में वित्त सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव, सार्वजनिक उपक्रम विभाग में सचिव, विद्युत मंत्रालय में सचिव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व इन दोनों मंत्रालयों के सीपीएसई के सीईओ के साथ ही सीएमडी/ सीईओ शामिल रहे।बैठक में मंत्रालयों और उनके सीपीएसई के पूंजी व्यय प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए, वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि पूंजी खर्च में बढ़ोतरी से महामारी के बाद अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में अहम भूमिका रहेगी।
उन्होंने मंत्रालयों को अपने पूंजी व्यय को बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। मंत्रालयों से अपने पूंजी खर्च के लक्ष्यों से ज्यादा अधिक प्राप्त करने का लक्ष्य रखने का अनुरोध किया गया।बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 5.54 लाख करोड़ रुपये का पूंजी परिव्यय उपलब्ध कराया गया, जो 2020-21 के बजट अनुमान से 34.5 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बजट में पूंजी व्यय बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा पूरा किया जाना है।बैठक में वित्त मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यय सिर्फ केन्द्र सरकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होने वाली बजटीय व्यय नहीं है, बल्कि इसमें राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र द्वारा लंबित इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यय भी शामिल होता है। इसमें अतिरिक्त बजटीय संसाधनों के माध्यम से सरकारी व्यय भी शामिल होता है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस दिशा में मंत्रालयों को नवीन स्ट्रक्चरिंग और वित्तपोषण के माध्यम से वित्तपोषित परियोजनाएं हासिल करने पर सक्रिय रूप से काम करना है और इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यय बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र को हर सहयोग देना है। साथ ही मंत्रालयों को व्यवहार्य परियोजनाओं के लिए पीपीपी मोड की संभावनाएं तलाशने की भी जरूरत है।
वित्त मंत्री ने मंत्रालयों और सीपीएसई से जल्द से जल्द एमएसएमई कंपनियों के बकायों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।साथ ही उन्होंने मंत्रालयों के सचिवों से निर्धारित समयसीमाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए बड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खर्च बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने मंत्रालयों से प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों से संबंधित क्षेत्र केंद्रित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने के लिए भी कहा। वित्त मंत्री ने कहा कि वह सभी मंत्रालयों/ विभागों के साथ नियमित रूप से समीक्षा बैठक करती रहेंगी।
देश की अन्य खबरें पढ़े :
- अररिया के बरदाहा में पुलिस की छापेमारी, 102 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तारपति मौके से फरार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज; बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस अररिया/अरुण कुमार जिले के बरदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते … Read more
- दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला और उसके बच्चे को घर से निकाला, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल वालों के द्वारा महिला और उसके बच्चे को घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद … Read more
- KishanganjNews:दुर्गा पूजा को लेकर शहर में ट्रैफिक डायवर्ट, श्रद्धालुओं को मिलेगी जाम से मुक्तिसंवाददाता/ किशनगंज दुर्गा पूजा के दौरान शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया है। पुलिस ने 16 अक्टूबर से नई यातायात … Read more
- किशनगंज में राष्ट्रीय उच्च पथ पर ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामराहुल कुमार/किशनगंज शहर के रोलबाग पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शुक्रवार की शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़ा … Read more
- दुर्गा पूजा को लेकर दिघलबैंक में पुलिस का फ्लैग मार्चएसपी संतोष कुमार के निर्देश पर डीएसपी (साइबर) के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का दिया संदेश दिघलबैंक /मुरलीधर झा दुर्गा पूजा एवं कोशी स्नातक विधान परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष … Read more
- नवरात्रि को लेकर पूजा करने के लिए मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़आज से मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में चार दिनों तक लगेगा महाभोग अरगड़ा दुर्गा मंदिर में आज से मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा करेंगे आरती अररिया/अरुण कुमार विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी … Read more
- दुर्गा पूजा को लेकर मटियारी में चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छता कर्मियों ने की साफ-सफाईटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज मटियारी में शुक्रवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर ‘स्वच्छ पूजा, स्वच्छ त्योहार’ के संकल्प के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान … Read more
- एसएसबी ने किया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल, छात्रों को बताए बचाव के तरीकेटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाटगांव में शुक्रवार को आपदा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी को … Read more
- डाला सिमलवाड़ी गांव में 5 एचपी सोलर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली का हुआ उद्घाटनकिशनगंज /विजय कुमार साह किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत चिकाबाड़ी पंचायत के डाला सिमलवाड़ी गांव में शुक्रवार को 5 एचपी सोलर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जीविका … Read more
- सालमारी में प्रस्तावित आरओबी का स्थान परिवर्तन की मांग पत्र डीएम को सौंपा सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार के पुरब साइड छठ घाट के रेलवे गेट पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को स्टेट हाईवे ढोलमारा से तिलढांगी होते हुए बनाने की मांग जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से करते … Read more
- कटिहार रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ आयोजितयात्रियों की समस्याओं और सुझावों पर रेलवे का विशेष फोकस कटिहार – रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार … Read more
- राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से कामकाज ठपआजमनगर /कटिहार – राजस्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से राजस्व कार्य ठप हो गया है। लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे … Read more
- माता दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की हुई पूजामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ माता दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा धूमधाम के साथ किया गया। इस मौके पर प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, फुलहरा, कुरेठा, … Read more
- मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियानएसआइआर के बाद पंजीकरण में तेजी लाने की तैयारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन ने की चर्चा बारसोई /कटिहार – मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटे नहीं … Read more
- कृषि विज्ञान केंद्र की 17वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजितकिसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि आय बढ़ाने पर हुई चर्चा कटिहार – बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के निदेशक प्रसार शिक्षा की अध्यक्षता एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी के वैज्ञानिक डाॅ. … Read more
- दुर्गा पूजा में उपद्रवियों की खैर नहीं चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजरडीएसपी मंगलेश कुमार सिंह का सख्त संदेश बारसोई /कटिहार – दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। नवपदस्थापित डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह … Read more
- महिला मंडल की ओर से प्रतियोगिता आयोजित, मुनि कुमुद ने कहा ..परिवार एवं समाज का सृजन करेंकटिहार – मुनिश्री प्रशांत कुमार एंव मुनिश्री कुमुद कुमार के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से निर्देशित प्रतियोगिता कटिहार महिला मंडल द्वारा महिला मंडल एवं युवती मंडल के लिए … Read more
- विद्यालय परिसर में डांडिया उत्सव का आयोजनमनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों व संस्कृति से जोड़ने, विभिन्न राज्यों की लोक कलाओं से परिचित कराने और शैक्षणिक व्यस्तता के बीच … Read more
- समेली में मतदान केंद्र का चुनाव ऑब्जर्वर ने किया औचक निरीक्षणडीएम ने सीडीपीओ व अंचल कार्यालय की पंजियों का भी किया अवलोकन समेली/कटिहार – आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले कोसी स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर भागलपुर के आयुक्त सह चुनाव ऑब्जर्वर … Read more
- नवरात्रि के अवसर पर बच्चों को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों एवं कन्या पूजन के महत्व की दी गई जानकारीउत्क्रमित मध्य विद्यालय कालानागीन में नवरात्रि के पावन अवसर पर शिक्षिका पद्मा भारतीय ने स्कूली बच्चों को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को माँ शैलपुत्री, … Read more
- शिक्षा के अस्त्र से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार, मां दुर्गा के नौ रूपों में सजे बच्चों ने दिया बदलाव का संदेशप्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली की अनूठी पहल बनी आकर्षण का केंद्र दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी और अशिक्षा के खिलाफ बच्चों ने जगाई जागरूकता की अलख मुरलीधर झा/दिघलबैंक (किशनगंज) नवरात्र के पावन अवसर … Read more
- किशनगंज:जेडीयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने मकसूद अंसारी,लोगो ने दी बधाईकिशनगंज: युवा जनता दल (यू) के द्वारा मकसूद अंसारी उर्फ अनवर को संगठन में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है जिसके बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री … Read more