• ‘‘कमिट टू क्यूट’’ इस वर्ष का थीम
• देश भर में प्रतिवर्ष तम्बाकू सेवन से लगभग 13 लाख होती है मौतें
• बिहार में 25.9% लोग तम्बाकू उत्पादों का करते हैं इस्तेमाल
• तम्बाकू सेवन छोड़ने के 1 साल के भीतर हृदय रोग होने की संभावना हो जाती है आधी
किशनगंज /प्रतिनिधि
तम्बाकू सेवन के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष ‘‘कमिट टू क्यूट’’ तम्बाकू निषेध दिवस का थीम रखा गया है। कोरोना संकट काल में किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का इस्तेमाल लोगों के लिए स्वास्थ्य चुनौतियों को बढ़ा सकता है। इसकी पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार तंबाकू सेवन से विश्व भर में प्रति वर्ष 80 लाख लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ती है। वही देश भर में लगभग 13 लाख लोगों की मौत तंबाकू उत्पाद के सेवन करने से होती है। तंबाकू सर्वेक्षण गेट्स 2017 के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 25.9% लोग तंबाकू का सेवन करते हैं।तम्बाकू सेवन कई तरह के श्वसन संबंधी रोगों का कारण होता है एवं इससे श्वसन संबंधी रोग कई गुना बढ़ भी जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात का खुलासा भी किया है कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन करने वाले लोगों में सामान्य लोगों की तुलना में कोविड-19 संक्रमण के बाद गंभीर होने की संभावना अधिक होती है।
पुरुषों में 50% एवं महिलाओं में 20% कैंसर होने की होती है संभावना:
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार तम्बाकू उत्पादों के इस्तेमाल करने पर 50% पुरुषों एवं 20% महिलाओं में कैंसर होने की संभावना होती है। इससे 40% टीबी एवं अन्य रोगों के होने की भी आशंका रहती है। तम्बाकू सेवन के कारण मधुमेह, फेफड़ों की गंभीर बीमारी, स्ट्रोक, अंधापन, नपुसंकता, टीबी एवं कैंसर आदि रोग हो सकते हैं। कोरोना के इस दौर में यह वायरस तेजी से एक से दूसरे लोगों में फ़ैल रहा है। खैनी, पान या गुटखा जैसे चबाने वाले तम्बाकू उत्पाद का सेवन कर इधर-उधर थूकने से भी कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार भारत में देशभर में 15 साल से ऊपर 26.7 करोड़ लोग तम्बाकू उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं एवं प्रतिदिन तम्बाकू सेवन से लगभग 3500 मौतें होती है।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम 2012 – 13 से चल रहा है।उन्होंने बताया राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से 2015 में पूरे जिले में सर्वे कराया गया था । सर्वे कराने के उपरांत वर्ष 2016 में मधुबनी जिले को तंबाकू मुक्त घोषित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि बिहार में दरभंगा प्रथम प्रमंडल है जिसे तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है।
तम्बाकू सेवन छोड़ने से स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार:
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम ने तम्बाकू छोड़ने के फायदों के विषय में जानकारी दी है। जिसके अनुसार:
• तम्बाकू सेवन छोड़ने के 8 घंटे बाद ही शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा सामान्य हो जाती है
• 24 घन्टे के भीतर हार्ट अटैक की संभावना कम जाती है
• 72 घंटों में फेफड़े के फंक्शन में सुधार आ जाता है
• 1 से 9 महीने के अंदर खाँसी एवं सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या में सुधार हो जाता है
• 12 महीनों के भीतर ह्रदय रोग की संभावना तम्बाकू इस्तेमाल करने वालों की तुलना में आधी हो जाती है
• 5 सालों में स्ट्रोक रिस्क में कमी आ जाती है
• 15 सालों तक तम्बाकू सेवन छोड़ने से ह्रदय रोग होने की संभावना वैसे व्यक्ति की तरह हो जाती है जिसने कभी तम्बाकू सेवन नहीं किया हो ।
ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे-2 के अनुसार:
• बिहार में 25.9% लोग किसी न किसी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें 20.8 प्रतिशत लोग स्मोकलेस तम्बाकू का इस्तेमाल करते हैं( जैसे खैनी, गुटखा एवं पान मसाला)
• बिहार में 15 से 17 साल की आयु के बीच 24% लोग तम्बाकू इस्तेमाल शुरू कर देते हैं
• देश में 28.6% लोग किसी न किसी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं
• देश में 42.4% पुरुष एवं 14.2% महिलाएं तम्बाकू उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं
• देश में 12.2% लोग 15 साल की आयु से पूर्व ही तम्बाकू उत्पादों का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मदरसा से छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के रामपुर स्थित माहद अल उलुम अल इस्लामीया दरमा मदरसा में पढ़ाई करने वाले कक्षा 8 वीं के 16 वर्षीय छात्र ताहिर अहमद के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। … Read more
- एटीएम चोरी कर 52 हजार रुपए की निकासीसागर चंद्रा/ किशनगंज घर में साफ सफाई करने के दौरान एटीएम कार्ड चोरी कर 52 हजार रुपये की निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। शहर के रूईधासा वार्ड नंबर 24 निवासी पीड़ितरतन कुमार बनर्जी … Read more
- अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मालिक और चालक के विरुद्ध केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए गठित छापेमारी टीम ने मोतीबाग के समीप दौरान समय रात्री 09:00 बजे मोतीबाग के समीप एक ट्रैक्टर को रोका। लेकिन खनन टीम को … Read more
- सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज/सागर चंद्रा सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह घटित घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। मृतक की पहचान … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से दूध कारोबारी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 को किया जामपुलिस ने समझा बुझा कर सड़क जाम खुलवाया मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 में ढोलबज्जा के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से … Read more
- पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो गिरफ्तार, विदेशी नंबरों और संदिग्ध नेटवर्क से मिले डिजिटल सबूतसीतामढ़ी:सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में दोनों के मोबाइल फोन से विदेशी मोबाइल नंबरों, … Read more
- कोढ़ा को मिला अपना डिग्री कॉलेज,शिक्षा के नए युग की शुरुआत जनप्रतिनिधियों ने किया उदघाटनकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, कोढ़ा विधायक … Read more
- लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग को किया जामहसनगंज /कटिहार – प्रखंड में लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया तथा टायर जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। … Read more
- नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान,33,500 वसूला गया जुर्मानाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर आयुक्त स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई का नेतृत्व करते रहे।यह … Read more
- शिविर लगाकर की गई 40 गर्भवती महिलाओं की जांचमनसाही/कटिहार -प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शिविर लगाकर 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि माह के … Read more
- प्रखंड स्तर पर डिग्री की पढाई राज्य सरकार के दूरगामी सोच का परिणाम- विधायकराजकीय डिग्री कालेज में हुआ पठन-पाठन का शुभारंभ डंडखोरा/कटिहार–विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौरिया के भवन में नवसृजित राजकीय डिग्री कालेज, डंडखोरा के पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ हो गया है।स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी,विश्वविद्यालय … Read more
- सांसद ने कुरेठा रेलवे स्टेशन का किया भ्रमण एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट का किया उद्घाटनमनसाही/कटिहार – सांसद तारिक अनवर कुरेठा पंचायत के कुरेठा स्टेशन का भ्रमण किया और कुरेठा पंचायत भवन में हाई मास्ट एलईडी लाईट का उद्घाटन किया। सांसद के दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों एवं जन प्रतिनिधियों … Read more
- कटिहार रेल मंडल में डीआरयूसीसी की 89वीं बैठक आयोजितकटिहार – कटिहार रेल मंडल को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में 89वीं मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की … Read more
- अंडरपास रेल पुल में जमा पानी राहगीर को हो रही हैं परेशानीमनसाही/कटिहार – कटिहार – तेजनारायणपुर रेलखंड अंतर्गत अंडर पास पुल में जमा पानी रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मालूम हो कि कटिहार जंक्शन से तेजनारायणपुर के बीच अंडरपास पुल … Read more
- कोढ़ा पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात,झपटमारी की तैयारी में एक युवक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्धसंदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवक पकड़े गएबीएनएसएस धारा 128 के तहत कार्रवाई कटिहार – जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना टल गई। कोढ़ा … Read more
- इश्क, साजिश और सुपारी…एमवीआई पत्नी ने प्रेमी संग लिखी पति के कत्ल की पटकथा,34 दिन बाद खुला मर्डर का राजकटिहार – कटिहार रेलवे क्षेत्र से सामने आई सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया। कहानी बिल्कुल किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी है। जहां प्यार ने रिश्तों का कत्ल कर दिया और एक … Read more
- मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजनकटिहार – जिला स्वास्थ्य समिति एवं ड्रीमी होम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से शहर के आदिवासी टोला आफिसर कॉलोनी में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड प्रेशर, टीवी एचआईवी आदि की … Read more
- पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, गर्भवती महिला,सहित तीन लोग घायलकिशनगंज/सागर चंद्रा पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बेरहमी से पिटाई कर दी। खगड़ा तीन नंबर गुमटी के समीप घटित घटना में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से … Read more





















