न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :नक्सलबाड़ी में सीटू ने 51वां स्थापना दिवस मनाया

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू )की ओर से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए रविवार को सीटू का 51 वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर सीटू नेता कौशिक आचार्य ने कहा कि सीटू अपने 51 वर्षो के कार्यकाल में पूरे देश भर में गरीबों एवं दबे कुचले लोगों के साथ-साथ मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए काफी काम किया है। अपने राष्ट्रीय सम्मेलनों में सीटू हमेशा मजदूर वर्ग के हितों की लड़ाई के लिए संकल्प के साथ जो कार्य योजना बनाता है उसी के तहत काम करता है।






सीटू ने हमेशा से मजदूरों की हक के लिए लड़ाई लड़ी और उनके हक और अधिकार दिलाने में काफी हद तक सफल भी रहे, लेकिन अभी भी काफी लड़ाई बाकी है। वहीं राजू सरकार ने कहा हमलोग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एकजुट करते हैं तथा उनकी लड़ाई लड़ते हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे। इस मौके पर सीटू के कौशिक आचार्य, राजू सरकार , प्रणव भट्टाचार्य, विकास चक्रवर्ती, मोहम्मद इसलाम, सुवीर पॉल , सवपन मंडल , परितोष चौधरी ,बृन्दबन मुखर्जी सहित अन्य सीटू कार्यकर्ता मौजूद थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment