न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :केंद्र में बीजेपी सरकार के 7 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने बोला हमला ,मोदी सरकार को देश के लिए बताया हानिकारक

देश /डेस्क

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार ने 7 साल पूरे कर लिए ।सरकार के सात साल पूरे होने पर एक तरफ जहां बीजेपी सेवा सप्ताह कार्यक्रम चला रही है और बीजेपी नेताओ द्वारा उपलब्धियां गिनवाई जा रही है, वहीं कांग्रेस ने 7 साल पूरे होने पर सरकार पर निशाना साधा है ।कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर मोदी सरकार को ‘देश के लिए हानिकारक’ बताया.
उन्होंने महँगाई और बेरोज़गारी का ज़िक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार पछले 73 वर्षों में भारत की ‘सबसे कमज़ोर सरकार’ है.







सुरजेवाला ने कहा, “देश को एक नाकाम, नाकारा और नासमझ सरकार का बोझ ढोते हुए आज सात साल हो गए. देश भुगत रहा है क्योंकि सात साल में बेरोज़गारी 11.3 फीसदी हो गई. कई प्रांतों में पेट्रोल 100 और सरसो का तेल 200 रुपये पार कर चुका है. ये 73 साल में देश की सबसे कमज़ोर सरकार साबित हुई है.” सुरजेवाला ने कहा एक वक़्त था, जब कोरोना पर विजय की घोषण कर दी गई- सिर्फ अपनी छवि चमकाने के लिए।उसी का नतीजा है- हर रोज लाखों संक्रमित, हजारों मौतें।इस नाकामी की जिम्मेदारी सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी पर है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा सत्ता बचाने के लिए भाजपा ने देश की संप्रभुता को ही दाँव पर लगा दिया।चीन के कब्जे पर उसको लाल आँख दिखाने के बजाय प्रधानमंत्री ने क्लीन चिट थमा दी और आतंकी घटनाओं से रक्तरंजित भारत भूमि भी भाजपाई हुकूमत को विचलित नहीं कर पाई।वहीं नोट बंदी से जेडीपी के तबाह होने और बेरोजगारों को लेकर भी कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, “नफ़रत कमज़ोरों का हथियार और पीएम मोदी पिछले सात साल से इसी का इस्तेमाल कर रहे हैं.”






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment