न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :कांग्रेस के नेता चीनी सोच और इटेलियन चश्मे को उतारकर भारत को देखें -बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया

देश /डेस्क 

एक तरफ एनडीए सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।दूसरी तरफ कांग्रेस और दूसरे विपक्षी इस लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं।उक्त बातें बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा भारत को बदनाम देश कहे जाने के बाद श्री भाटिया ने तंज कसते हुए कहा कि कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जी ने कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम देश है। क्या कोई भारतीय नागरिक, जो उच्च संवैधानिक पदों पर रहा हो, वो ऐसा बयान दे सकता है?भारत महान देश था, महान है और हमेशा महान रहेगा।






श्री भाटिया ने कहा कांग्रेस का चरित्र रहा है दोगली बातें करना और सत्ता सुख के लिए किसी भी निचले स्तर पर उतर जाता। कांग्रेस के नेता चीनी सोच और इटेलियन चश्मे को उतारकर भारत को देखें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर पल, हर क्षण यही सुनिश्चित किया कि क्या ठोस कदम उठाए जा सकते हैं, जिससे नागरिकों की जान बचे।लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां ऐसे बयान देती रहीं, जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर होती रहे। श्री भाटिया ने कहा इस बयान से भारतीयों की भावना बहुत आहत हुई है।इस बयान पर कांग्रेस पार्टी शांत क्यों है। क्या सोनिया गांधी ऐसे बयान का समर्थन करती हैं? श्री भाटिया ने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि कमलनाथ जी जो भी कहते हैं, वो कांग्रेस की अपनी विचारधारा और सोनिया गांधी जी के इशारे पर कहते हैं।भारत को बदनाम करना आपकी प्राथमिकता बन गयी है। 






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment