न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :ग्रामीण इलाकों में संक्रमण को रोकने को लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकताओं को दिया गया प्रशिक्षण

किशनगंज /संवादाता

ग्रामीण इलाकों में संक्रमण को रोकने को लेकर ऐहतियातन आवश्यक कदम उठाए जाने को लेकर शनिवार को बेलवा पीएचसी में ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सदर प्रखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रशिक्षण सिविल सर्जन डॉक्टर श्री नंदन की मौजूदगी में डॉक्टर अमित रॉय के द्वारा दिया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनंदन ने कहा कि अभी ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण फैलने का खतरा है। यह खतरा टल सकता है।






इसके लिए ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी जागरूक होकर उन्हें भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करना होगा।क्षेत्र में किसी को भी कोरोना के लक्षण हो तो उन्हें यह प्रेरित करें कि वे पास के स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच करवा लें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध हैं। आप अगर लोगों को जागरूक करेंगे तो संक्रमण को कम किया जा सकता है। डॉक्टर अमित रॉय ने ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिसमे यह बताया गया कि आप कोरोना के लक्षण को कैसे पहचानेंगे। साथ अगर कोई मरीज आइसोलेशन में है तो उन्हें क्या क्या सावधानियां बरतनी है यह भी बताया गया।उन्होंने कहा कि ज्यादातर ग्रामीण ग्रमीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता से भी सलाह लेते हैं। ऐसे समय मे आप लोगों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अगर कोई मरीज के गम्भीर होने की सूचना मिले तो तत्काल ही इसकी सूचना स्वास्थ्य अधिकारी को दें। जिससे तत्काल मरीज को भर्ती किये जाने को लेकर आवश्यक कदम उठाया जा सके।होम आइसोलेशन मरीज की निगरानी भी बरतते हुए जरूरत पड़े तो वरीय चिकित्सक को सूचना दें।प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेलवा पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर कृष्ण कुमार कश्यप, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार साहा, कॉर्डिनेटर संजीव कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment