क्या बिटकॉइन का बुलबुला अब फूट चुका है ?
दुनिया भर के निवेशकों के अरबो रुपयों डूबने के आसार ?
न्यूज़ लेमनचूस ने पहले भी अपने पाठकों को किया था इस जोखिम से सावधान।
सुशील दुबे
क्रिप्टो करेंसी, कंप्यूटर और डिजिटल दुनिया की एक ब्लॉकचैन तकनीक, जिसने हाल ही में दुनियाभर के निवेशकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
इसमें किये गए निवेश कुछ ही समय मे निवेशकों को हजार गुना मुनाफे दे रहे थे।
ऐसे ही कम समय मे पैसे दुगने वाले स्कीम को देख कई लोग अपनी जमा पूँजी इसमें निवेश करने लग गए थे।
निवेशकों की माने तो अप्रैल माह के मध्य तक बाजार की स्थिति ऐसी बन गयी थी कि कइयों ने बहुत ही अच्छे लाभ कमाए।
इसी क्रम में सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया था , विश्व की नामी गिरामी कम्पनी “टेस्ला” के सीईओ ‘एलोन मस्क’ ने।
एलोन मस्क दुनियाभर में उन्नत तकनीकी विकास और भविष्य की सोच रखनेवाले लोगों में गिने जाते हैं।
और ऐसे में जब बिटकॉइन अच्छा प्रदर्शन कर रही थी तो एलोन मस्क ने भी इसमें निवेश कर डाला।
सबसे दिलचस्प बात तो यह देखी गयी कि एक क्रिप्टो कॉइन जिसका नाम “डोज कॉइन” है इसका निर्माण बस मजाक ही मजाक में कर दिया गया था, इसके सहयोग मे एलोन मस्क ने कई ट्वीट कर दिए, जिसके परिणामस्वरूप इसके कीमतों में कई गुना उछाल आई।
सबसे बड़ा उदाहरण यह समझे पाठक की, जनवरी 2021 में डोज कॉइन में यदि किसी निवेशक ने मात्र 10 हजार रुपये का निवेश किया था तो उसकी कीमत मई 2021 में बढ़कर 11.50 लाख की हो गयी थी।
जी हाँ !! आपने सही पढ़ा है दस हजार रुपये के निवेश की कीमत मात्र 5 महीनों में ही साढ़े ग्यारह लाख रुपये हो गई थी।

तो मामला ऐसा रहा कि दुनिया भर के लोगो की नजर में यह लाभ कमाने का सबसे तेज़ ज़रिया बन गया और लोग बैंक में पैसे रखने के बजाय क्रिप्टो में निवेश करने लगें।
क्रिप्टो बाजार बहुत ही अच्छा लाभ दे रही थी, तभी अचानक एलोन मस्क ने बिटकॉइन माइनिंग को पर्यावरण संरक्षण के विरुद्ध ख़तरा बताया, क्योंकि माइनिंग में होने वाले बिजली की खपत और कार्बन उत्सर्जन दर पर्यावरण के लिए चिंताजनक है।
एलोन मस्क ने जैसे ही यह बातें कहीं, विश्व के क्रिप्टो बाजार में में अफरा तफ़री मच गई।
रही सही कसर चीन ने एक खबर फैलाकर कर दी कि चीनी बैंक क्रिप्टो को सपोर्ट नही करेंगी, और सरकार इन्हें बैन भी करने वाली है।
इनसब खबरों ने वैश्विक बाजार में उथल पुथल मचा दिया और फिर जो बिटकॉइन 62000 $(करीब 45 लाख रुपये) के उच्चतम स्तर पर पहुँच चुका था वह गिरने लगा, और इस वर्ष के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुँच गया, और अभी भी यह गिरावट जारी है जिसका अंदाज अब निवेशक नही लगा पा रहे हैं।
भारतीय मूल्य में देखा जाए तो बिटकॉइन अभी 20 लाख के मूल्य पर ट्रेड कर रहा है।
इसमें आयी गिरावट का अंदाज़ा आप इससे ही लगा सकते हैं।
क्रिप्टो बाजार में आई आँधी ने बिटकॉइन सरीखे अन्य कॉइन्स पर भी बहुत बुरा असर डाला है।
अन्य कॉइन्स जिन्हें ऑल्ट कॉइन (Alt Coin) यानी कि अल्टरनेटिव कॉइन भी कहा जाता है, इनके भी मूल्यों में भी आई गिरावट ने निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचा दिया है।
भारतीय निवेशकों की स्थिति पर एक नजर
चूंकि भारत की सरकार ने अब तक कोई भी आवश्यक गाइडलाइन्स इस संदर्भ में जारी नही किया है और न ही उन एक्सचेंजेस को लेकर कुछ अपना रुख साफ किया है।
परंतु भारतीय निवेशकों के साथ समस्या यह उत्त्पन्न हो रही है कि आरबीआई ने सभी बैंकों को चुपके से निर्देश जारी किया है कि वे इन क्रिप्टो एक्सचेंजेस को कोई भी बैंकिंग सहायता न प्रदान करें।
जिसके परिणामस्वरूप भारत मे कार्य कर रहे एक्सचेंजेस अब परेशान हैं कि जाए तो जाए कहाँ, क्योंकि इससे पहले वर्ष 2020 में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को क्रिप्टो नियामक सम्बंधित आवश्यक नियम कानून बनाने के लिए प्रारूप तैयार करने को निर्देश दिये थे,परन्तु सरकारी रवैया अभी भी ढुल मूल बना हुआ है।
वही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इससे सम्बंधित पेज और वीडियो प्लेटफार्म पर निवेशकों में इस बात का क्रोध दिखाई दे रहा है कि सरकार 2017 से अब तक अपना रुख साफ नही कर पाई है और उन्हें ट्रेडिंग करने से रोक दिया जा रहा है।
चूंकि बैंकों से मिलने वाले आवश्यक सुविधाओं पर रोक लग गयी है तो इस कारण भारतीय बाजार में भी गिरावट आती जा रही है और निवेशक परेशान हो कर विकल्प ढूंढ रहे हैं।
ऐसे परिस्थिति में जहाँ कोरोना की मार ने लोगो को परेशान कर रखा है और इस स्थिति में निवेशकों के अधिकार कौन सुनिश्चित करेगा यह एक बड़ा प्रश्न है।
न्यूज़ लेमनचूस अपने पाठकों से आग्रह करता है कि ऐसे किसी भी त्वरित लाभ देने वाले निवेश जो अत्यंत जोखिमपूर्ण है इनके विषय में में स्वयं से अनुसंधान कर लाभ नुकसान को सुनिश्चित करने के बाद ही निवेश की सोचें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां … Read more
- किशनगंज में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,शिक्षा – नौकरी – राजनीति में उचित भागीदारी की उठी मांगकिशनगंज शहर के सुभाष पल्ली सहित सामुदायिक भवन में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का … Read more