- सही समय पर ईलाज एवं आत्मविश्वास से मिला नया जीवन
- चिकित्सकों ने भी बढ़ाया हौसला
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कई लोगों के लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित हो रही है। लेकिन इन विकट परिस्थितियों में भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो कोरोना संक्रमण को हराकर जिंदगी की जंग जीत रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं किशनगंज जिले के बहादुरगंज के रहने वाले 55 साल के सुशील सिंह, जिन्होंने 30 दिन तक कोरोना के साथ लड़ाई लड़कर अब जिंदगी की जंग जीत ली है।
2 मई को सदर असपताल स्थित वेंटीलेटर पर हुए थे भर्ती:
सुशील सिंह विगत 2 मई से सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में वेंटीलेटर पर गंभीर अवस्था में भर्ती हुए थे। उसके बाद चिकित्सक लगातार उनकी देखरेख करते रहे। साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाते रहे। चिकित्सकों की बेहतर देख-भाल काफ़ी असरदार साबित हुई। 16 मई को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटीव आयी। जिसके बाद 17 मई को सदर अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर आलम एवं सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया।
18 अप्रैल को हुए थे संक्रमित:
सुशील सिंह ने बताया उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी। जांच करवाया तो 18 अप्रैल को वह संक्रमित पाए गये। ऑक्सीजन लेवल गिरने से बेहतर इलाज के लिए उन्हें मधेपुरा रेफर किया गया, जहाँ उनकी हालत और ख़राब हो गयी। जिसके बाद परिजन ने उन्हें सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहाँ भी हालत में सुधार नही आने के बाद उन्हें पुनः किशनगंज सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहाँ तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उन्हें इस तरह 12 दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़नी पड़ी। इसके बाद उनकी सेहत में सुधार होने लगा और 15 दिन बाद सुशील सिंह ने कोरोना को हरा दिया।
पॉजिटिव माइंड सेट से जीती जा सकती है कोरोना से जंग:
सुशील सिंह ने कहा कि किशनगंज सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर के डॉक्टर्स की टीम उनके लिए भगवान बन कर आये। डॉक्टरों के सहयोग के ही कारण वह मौत के मुंह से बाहर निकल पाए। उन्होंने बताया कोरोना संक्रमण के इस दौर में पैसे देने के बावजूद प्राइवेट अस्पताल समुचित ईलाज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा- निजी अस्पताल की तुलना में उन्हें सरकारी अस्पताल में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण ईलाज मिला। सुशील सिंह ने कहा कि एक मरीज के लिए उपचार के साथ पॉजिटिविटी और मोटिवेशन काफी जरूरी होता है। इसी मोटिवेशन से उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती है।
कोरोना को हराने के लिए टीम वर्क जरूरी:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पॉजिटिविटी के साथ जंग आसानी से जीती जा सकती है। उस पर भी अगर कोरोना का संक्रमण हो जाए तो नकारात्मक विचार आना स्वाभाविक है। ऐसी परिस्थिति में सुशील सिंह कोरोना संक्रमितों के लिए प्रेरणा के स्रोत हो सकते हैं। सुशील सिंह बुजुर्ग होने के बावजूद जिंदादिल और हिम्मत वाले थे । उन्होंने कोरोना का डटकर मुकाबला किया। जिसकी वजह से वह आईसीयू और वेंटिलेटर पर जाने के बाद भी फिर से तंदुरुस्त हो सके। लेकिन मरीजों की इस जंग को जीतने में सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्होंने टीमवर्क से न सिर्फ सुशील सिंह बल्कि उन जैसे सैकड़ों मरीजों को फिर से स्वस्थ होने में अपनी पूरी मेहनत की है। जिसमें सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों की भूमिका न सिर्फ महत्त्वपूर्ण रही, बल्कि सराहनीय भी रही है।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और जमकर अपनी भड़ास निकाली। कर्मियों के आक्रोशित रूख को देखकर एरिया मैनेजर ने … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया गया। जिसमें छः मामले का निष्पादन किया गया। दो मामले लंबित रहे। इसकी जानकारी … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।राजस्व अधिकारी नरेंद्रनाथ आनंद,अंचल नाजिर गोपाल यादव एवं मुखिया … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों तथा विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा शिक्षिका कसीर जहां को फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन आजमनगर स्टेशन में घंटों खड़ी रही। शव ट्रेन के नीचे पहियों के बीच फंसी हुई थी। अधिकारियों की इंतजार में तीस्ता … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन करते हुए डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि बच्चे खान … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा के बहिष्कार के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला मुन्ना महतो अमीन … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित लंबित मामलों, परिमार्जन और सरकारी भूमि के अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की। एडीएम … Read more
- नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले की जांच कर रही टाउन थाने की पुलिस ने चार वर्षों बाद एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भकरनबाड़ी निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद जीशान पिता मंजर आलम से आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया … Read more