विभिन्न चौक चौराहा पर लॉकडाउन पालन कराते दिखे पुलिसकर्मी
खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए 30 मई तक लागये गये लॉकडाउन के पहले दिन रविवार को खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी प्रखंड इलाके में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह सात बजे से दस बजे तक सब्जी व राशन की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ बाजारों में देखी गयी। वहीं दस बजे के बाद सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस वाहन, एम्बुलेंस सहित इक्का दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आया। सुबह अधिकारी बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग भी शारीरिक दूरी का पालन करते देखे गए। इसके बाद अधिकारी बाजार सहित अन्य बाजार में सन्नाटा छा गया।
वहीं आमलोग भी सरकार के निर्देश के साथ कदम मिलाकर चलते हुए अपने घरों में ही दुबके हुए थे। दूसरी ओर पुलिस द्वारा बाजार में लोगों को मास्क का उपयोग करने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने को लेकर सख्त हिदायत दी गयी। पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर लोगों को लॉकडाउन का पालन कराते नजर आए। इस संबंध में दार्जीलिंग जिला के ग्रामीण डीएसपी अचिंत्य दास गुप्ता से बात करने पर उन्होंने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 30 मई तक लोगों के हित में लॉकडाउन का निर्णय लिया है । ताकि कोरोना वायरस के चेन को तोड़ा जा सकें। उन्होंने कहा लोगों से सरकार द्वारा लागये गये लॉकडाउन का पालन करना चाहिए । तभी कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। सरकार की इस फैसले को सभी सम्मान दे।घर में रहे और सुरक्षित रहे , फिलहाल इससे अच्छा उपाय लोगों के लिए कुछ नहीं है।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और जमकर अपनी भड़ास निकाली। कर्मियों के आक्रोशित रूख को देखकर एरिया मैनेजर ने … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया गया। जिसमें छः मामले का निष्पादन किया गया। दो मामले लंबित रहे। इसकी जानकारी … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।राजस्व अधिकारी नरेंद्रनाथ आनंद,अंचल नाजिर गोपाल यादव एवं मुखिया … Read more