न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी चुने गए नेता प्रतिपक्ष ,उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा पार्टी के दूरदर्शी फैसले से ममता सरकार नहीं ले सकेगी मनमाने फैसले ,

देश /डेस्क

बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बिहार के उद्योग मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन ने बधाई दी है । श्री हुसैन ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर इतिहास रचा था और ज़ाहिर तौर पर वो प्रतिपक्ष के नेता पद के तभी हक़दार बन गये थे ।

मेरी पार्टी भाजपा का ये फ़ैसला स्वागतयोग्य तो है ही दूरदर्शी भी है । श्री हुसैन ने कहा कि सबसे अच्छी बात ये है कि भाजपा के सभी निर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से सुवेंदु अधिकारी को पार्टी के सदन में नेता तय किया । श्री हुसैन ने कहा पार्टी के इस दूरदर्शी फ़ैसले का फ़ायदा ये होगा की भाजपा अब सदन में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और ममता बनर्जी की सरकार मनमाने ढंग से कोई फ़ैसला नहीं ले पाएगी क्यूँकि बंगाल के जनता कि हितैषी भाजपा के नेता अब बड़ी संख्या में सदन में होंगे।

उन्होंने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल कि जनता पर ममता की सरकार निर्मम फ़ैसले नहीं लाद सकती है। भाजपा पश्चिम बंगाल की जनता के हित में विधानसभा से लेकर सड़क तक सरकार की ग़लत नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करेगी । जिससे पश्चिम बंगाल के जनता के राजनीतिक और व्यक्तिगत हितों की रक्षा होगी । श्री हुसैन ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी एक मज़बूत नेता हैं और लंबा राजनीतिक अनुभव भी उनके पास है। अब दीदी के सरकार की तोलेबाज़ी , भ्रष्टाचार, खून की राजनीति, दंगा फ़साद ,हिंसा से बंगाल की जनता के लोकतांत्रिक हितों की रक्षा भाजपा सुवेंदु जी के नेतृत्व में करेगी ।






Share this news

Leave a Comment