न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जदयू नेता ने लोगो के बीच मास्क का किया वितरण

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह जिला परिषद प्रत्याशी विजय झा ने बहादुरगंज हॉस्पिटल चौक के समीप आमजनो के बीच किया मास्क वितरण।प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए जदयू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद प्रत्याशी विजय झा के माध्यम से लगातार घूम घूम कर लोगों को इस महामारी से बचाव की जानकारी दी जा रही है।

इसी कड़ी में सोमवार के दिन बहादुरगंज हॉस्पिटल चौक के समीप बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगों को रोककर विजय झा ने उन्हें मास्क वितरण किया एवम मास्क लगाकर घरों से निकलने की अपील की।साथ ही साथ साबुन से लगातार हाथ धोने एवम सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने का भी अपील किया।वहीं हॉस्पिटल चौक के समीप मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने भी विजय झा की बातों को सुनकर उसपर अमल करने का आश्वाशन दिया है।

Share this news

Leave a Comment