न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सीमा जागरण मंच ने भारत माता पूजन कार्यक्रम कर प्रतिष्ठा दिवस मनाया ,मंच द्वारा चलाया जाएगा कोविड जागरूकता अभियान

किशनगंज /सुमित राज यादव

सीमा जागरण मंच ठाकुरगंज इकाई द्वारा श्रीराम नवमी तिथि को कोविड गाईडलाइन का पालन करते हुए स्थानीय शिवानंद भवन में स्थापना दिवस को प्रतिष्ठा दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम को सादगी के रूप में मनाया गया।जिसमें उपस्थित सदस्यों ने भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पअर्पित किये व दीपप्रज्वलित करते हुए भारत माता का पूजन किया।कार्यक्रम की शुभारंभ वन्देमातरम गीत से हुई।

उपस्थित सदस्यों ने बारी बारी से भारत माता को पुष्प अर्पित कर राष्ट्र सेवा हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ठाकुरगंज नगर कार्यवाह गोपाल सिंह व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला संजोजक राजेश करनानी जिला युवा कार्यक्रम प्रमुख अतुल सिंह भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा भाजयुमो जिला मंत्री विवेक साह सन्नी झा मंच के अध्यक्ष गुरुदेव शरण सिंह महामंत्री आनंद गोस्वामी विधार्थी परिषद विश्वविद्यालय संजोजक रितेश यादव ने कार्यक्रम पर बारी बारी से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री राम नवमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आनुषंगिक संगठन सीमा जागरण मंच की स्थापना हुई थी।

जिसे हम सभी प्रतिष्ठा दिवस के रूप मानते हैं।सभी ने कहा कि सीमा की सुरक्षा करना हम सभी नागरिकों का भी कर्तव्य है।1985 से सीमा जागरण मंच कार्यरत हैं।सभी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड की रोकथाम हेतु हम सभी मोहल्ला व ग्रामीणक्षेत्रों में छोटी कमिटी बनाकर जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेंगे।साथ ही मास्क पहनना स्वच्छता का पालन सेनेटाइजर के प्रयोग पर बल दिया।सभी ने कहा अपने बड़े बुजुर्गों को कोविड का टीका दिलाने हेतु उत्तसाहित करना है।मौके पर जयंत गांगुली रोहित बल अखिल साह अंजय चौधरी अजित गणेश आदि उपस्थित हुए।

Share this news

Leave a Comment