न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज बीडीओ ने पंचायत सचिव एवं अन्य के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने सभी विकास मित्रों,आवास सहायकों एव पंचायत सचिवों के साथ राशनकार्ड सम्बन्धित मामलों को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरगंज डॉ राकेश गुप्ता ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में राशनकार्ड निर्माण कार्य सम्बन्धित मामलों को लेकर बैठक आयोजित किया।

बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने सभी पंचायत सचिवों,आवास सहायकों एवम विकास मित्रों के द्वारा अबतक राशनकार्ड निर्माण कार्य के लिए दिए गए लगभग 2600 राशनकार्ड निर्माण के फॉर्मों का जांच रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए विभागीय नियमानुसार प्रपत्र क के तहत नए राशन कार्ड निर्माण एवम प्रपत्र ख के तहत राशनकार्ड में नाम जोड़ने एवम हटाने के मामले की जानकारी से अवगत हुए एवम निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द राशनकार्ड जांच के सभी कागजातों को राशनकार्ड निर्माण कार्य हेतु अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में भेजवाने का कार्य करें ताकि लाभुकों का राशनकार्ड निर्माण होकर उन्हें मिल सके।


बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुरेश लाल विश्वास, प्रशिक्षु डीएसपी मनीष चन्द्र चौधरी सहित सभी विकास मित्र,पंचायत सचिव एवम आवास सहायक मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment