न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :अपराध की योजना बना रहे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

नालंदा /संवादाता

नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।पुलिस ने अपराध की योजना बनाते एक बदमाश को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ बिहार थाना पुलिस ने धर दबोचा है ।जानकारी के मुताबिक बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार को सूचना मिली थी कि मिरदाद मोहल्ले में पप्पू कुमार के घर में अपराध की योजना बनाई जा रही है । इसी सूचना पर सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी और बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने घर की घेराबंदी की और घर मैं छापा मारा गया ।

डीएसपी मो० शिबली नुमानी ने बताया कि पुलिस को देखते ही पप्पू कुमार एक थैली लेकर भागने लगा । जिसे पकड़ लिया गया तलाशी के दौरान थैले के भीतर से दो देसी कट्टा और एक 9 एमएम का पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुआ है । सदर डीएसपी ने बताया पप्पू के पुत्र के कमरे से बीयर शराब बरामद किए गए ।उन्होंने बताया कि अन्य बदमाश पुलिस की भनक मिलते ही भाग खड़े हुए उन्होंने बताया कि पप्पू कुमार के घर को सील कर दिया गया और अग्रतर करवाई की जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment