न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :ठाकुरगंज में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का किया गया आयोजन , शहीद थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार को नम आंखों से कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि

किशनगंज /प्रतिनिधि

भारतीय जनता युवा मोर्चा ठाकुरगंज के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय डीडीसी मार्केट में शनिवार को किशनगंज टाउन थाना प्रभारी अश्विन कुमार के शहादत पर नम आखों से गहरा शोक व्यक्त किया एवं उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की । बीते रात किशनगंज सीमा से सटे बंगाल के पनतापारा ग्राम में अपराधियों से हुए मुठभेड़ में श्री अश्विनी कुमार शहीद हो गए|

घटना पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने काफी रोष व्यक्त किया सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से मांग किया कि दोषी अपराधियों को पकड़कर न्यायालय से जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने का कार्य किया जाए।

मौके पर भाजपा नेता देवकी अग्रवाल भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला संजोजक राजेश करनानी जिला मंत्री विवेक साहा सन्नी झा ने कहा कि स्वर्गीय अश्विनी कुमार जी ठाकुरगंज थाना में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप पदस्थापित रहते हैं काफी सराहनीय कार्य किये।पुलिस पब्लिक संबंध उन्होंने अच्छे रूप से बनाये थे।कोरोना काल मे उनके द्वारा अच्छा कार्य हुआ।तीनो नेताओं ने कहा कि शहीद अश्विनी कुमार जी किशनगंज पुलिस के जाबांज़ और कर्तव्यनिष्ठ इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष थे। स्व0 अश्विनी कुमार की शहादत को हम सब की तरफ से कोटिशः नमन। इस अत्यंत दुःख की घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ पूरी निष्ठा के साथ खड़े हैं।मौके पर भाजपा नेता अनिल महाराज भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता पूर्व अध्यक्ष मनमोहन साह भाजयूमो नगर अध्यक्ष पुष्प राज सिंह जनश्रुति कुमार निरंजन राय सुभाष यादव अनिल साह इंद्रजीत चौधरी सपन भट्टाचार्य रंजीत चौधरी कृष्णा यादव सूरज गुप्ता बिट्टू साह धर्मेंद्र दास ललन पोद्दार दीपक महतो सहित दर्जनों नागरिक उपस्थित हुए।

Share this news

Leave a Comment