न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : पूर्णिया पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

पूर्णिया /संवादाता

पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि पुलिस ने 50 हजार के इनामी  कुख्यात अपराधी बालो यादव और अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया है ।दोनों अपराधियों को पूर्णिया एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया.सूत्रों की माने तो 50 हजार का इनामी कुख्यात बालो यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था.उसे मेडिकल की जरूरत महसूस हो रही थी.

किसी डॉक्टर को दिखाने के लिये पूर्णिया आने वाला था.इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली फरार कुख्यात ईनामी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। प्राप्त सूचना के आलोक में पूर्णियाॅं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,धमदाहा के नेतृत्व में गठित टीम, STF के साथ संयुक्त रुप से छापामारी के क्रम में मौजमपटटी शिशवा कच्ची तीन मुहानी सड़क के पास से दो अपराधकर्मी को पकड़ा गया.

पकड़ाये अपराधियों के नाम पता पूछने पर दोनों ने अपना-अपना नाम क्रमषः 1.भूषण यादव एवं 2. अखिलेश यादव को पकड़ा गया तलासी लेने के क्रम में भूषण यादव के कमर से 01 देशी कटटा तथा 02 जिन्दा कारतूस एवं अखिलेश यादव के कमर से 01 कटटा एवं 03 कारतूस बरामद किया गया.पकड़ाये कुख्यात 50,000/-रुपये का इनामी अपराधियों के पूर्व के उक्त कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.


गौरतलब है कि रघुवंशनगर में वादी सौरभ साहिल पिता-ब्रज किशोर यादव उर्फ बुचन यादव सा0-मौजमपट्टी थाना-बरहरा जिला-पूर्णियाॅ के स्कार्पियो पर बैठे वादी के पिता एवं अन्य लोगों के उपर गोली चलाने एव बम फेकने जिससे वादी के पिता गंभीर रूप से जख्मीं होने एवं अन्य लोग भी जख्मीं होने कराने में संलिप्तता स्वीकार किया गया.पकड़ाये दोनों अपराधियों को विधिसम्मत कारवाई पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Share this news

Leave a Comment