न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के 53 हजार से अधिक नए मरीज मिले,354 की मौत

देश /डेस्क

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक  पिछले 24 घंटे में COVID19 के 53,480 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों  की संख्या 1,21,49,335 पहुंच चुकी है ।वहीं 354 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,62,468 हो गई है। मालूम हो कि एक बार फिर सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 5 लाख पार कर चुकी है ।






और देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,52,566 है ।वहीं बीमारी से ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 1,14,34,301 है। स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल 6,30,54,353 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के देश के सभी नागरिक बिना comorbidity के vaccine ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए वेबसाइट के ज़रिए advance appointment लिया जा सकता है।On-site registration दोपहर 3 बजे के बाद किया जा सकेगा।






Share this news

Leave a Comment