न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :ममता बनर्जी द्वारा गोत्र बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना , कहा ममता बनर्जी बताए रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं

बंगाल /डेस्क

पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी चुनाव में चंडी पाठ से लेकर कलमा तक पढ़ रही है ताकि मतदाता उनकी तरफ आकर्षित हो और उनकी सत्ता बची रही ।वहीं आज उन्होंने एक कदम आगे जा कर अपना गोत्र भी बता दिया है ।नंदीग्राम में कैंप कर रही ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने मंदिर का दौरा किया जहां पुजारी ने मेरा गोत्र पूछा, मैंने कहा माँ, माटी, मानुष।उन्होंने कहा यह मुझे मेरी त्रिपुरा के त्रिपुरेश्वरी मंदिर की याद दिलाता है, जहां पुजारी ने मुझसे मेरा गोत्र पूछा और मैंने मां, माटी, मानुष कहा था, वास्तव में मैं शांडिल्य हूं ।

ममता बनर्जी द्वारा गोत्र बताए जाने पर बीजेपी नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि मुझे तो कभी गोत्र बताने की ज़रूरत नहीं पड़ी, मैं तो लिखता हूं। लेकिन ममता बनर्जी चुनाव हारने के डर से गोत्र बताती हैं। ममता बनर्जी अब आप मुझे बात दीजिए कि कहीं रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं है। श्री सिंह ने कहा उनका हारना तय है ।

Share this news

Leave a Comment