न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नंदीग्राम में किया रोड शो, कहा बंगाल परिवर्तन चाहता है

बंगाल /डेस्क

1 अप्रैल को नंदीग्राम में होगा चुनाव

सीएम ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के बीच नंदीग्राम में होगी सीधी टक्कर

सीएम ममता बनर्जी ने भी नंदीग्राम में किया रोड शो

 गृहमंत्री श्री अमित शाह ने आज नंदीग्राम , डेबरा, पंसकुरा में रोड शो किया और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की ।श्री शाह के रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा ।श्री शाह के रोड शो को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था । रोड शो के दौरान श्री अमित शाह ने कहा कि जो अभूतपूर्व उत्साह नंदीग्राम की जनता ने दिखाया है, इससे सुनिश्चित है कि यहां भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी जीतने जा रहे हैं।

सबका मानना है कि पूरे बंगाल में परिवर्तन का सरल रास्ता है कि नंदीग्राम में ममता दीदी को हरा दो।उन्होंने कहा कि नंदीग्राम अभी हम जीत रहे हैं और बंगाल में सरकार बनाने का भी उन्होंने दावा किया साथ ही चुनाव आयोग को भी उन्होंने हिंसा मुक्त वातावरण में चुनाव करवाने के लिए बधाई दी है । श्री शाह ने कहा कि बंगाल की बेटियां ममता बनर्जी कि सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी हैं ।

उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में जहां ममता दीदी निवास करती हैं, उसके 5KM के दायरे के अंदर ही एक महिला के साथ बलात्कार की दुःखद घटना घटी।उन्होंने कहा कि मैं ममता दीदी को पूछना चाहता हूं कि जब आप खुद नंदीग्राम में उपस्थित हो और उस समय ऐसी घटना होती है तो पूरे बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा? गौरतलब हो कि 1 अप्रैल को नंदीग्राम में चुनाव होना है और बीजेपी कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है ।

दूसरी तरफ सीएम ममता बनर्जी ने भी आज नंदीग्राम में 8 किलोमीटर लंबा रोड शो किया और उन्होंने भी मतदाताओं से वोट की अपील की एवं एक बार फिर शुभेंदु अधिकारी को गद्दार कहते हुए उन पर निशाना साधा ।ममता बनर्जी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने हजारों को रुपया का गबन किया है जिसे छुपाने के लिए वो भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment